हरियाणा सरकार की CCHF योजना

सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा कदम, हरियाणा के पेंशनरों के लिए CCHF कार्ड बनवाने ट्रेजरी स्तर पर चलेगा अभियान

हरियाणा सरकार ने पेंशनरों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए CCHF योजना शुरू की है, जिससे उन्हें और उनके आश्रितों को लाभ होगा।

By : सोनिया रायकवार
सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा कदम, हरियाणा के पेंशनरों के लिए CCHF कार्ड बनवाने ट्रेजरी स्तर पर चलेगा अभियान

हरियाणा के सरकारी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए सरकार ने स्वास्थ्य सुविधा को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पात्र पेंशनरों को कॉम्प्रिहेंसिव कैशलेस हेल्थ फैसिलिटी यानी CCHF योजना से जोड़ने के लिए ट्रेजरी और सब-ट्रेजरी स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

ट्रेजरी कार्यालयों में मिलेगी मदद

सरकार ने सभी ट्रेजरी अधिकारियों और सहायक ट्रेजरी अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान ट्रेजरी और सब-ट्रेजरी कार्यालयों में आने वाले पात्र पेंशनरों को CCHF योजना और इसके लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही नामांकन, रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

CCHF कार्ड बनवाने में मिलेगी सहायता

पेंशनरों को आयुष्मान भारत पोर्टल के जरिए CCHF कार्ड बनवाने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर अधिकारियों की ओर से कार्ड बनवाने में भी सहायता दी जाएगी। खास तौर पर बुजुर्ग और जरूरतमंद पेंशनरों को प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं।

कैशलेस इलाज की सुविधा

CCHF योजना का उद्देश्य हरियाणा सरकार के पात्र कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत निर्धारित पैकेजों के लिए सूचीबद्ध स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज की सुविधा दी जाती है। हरियाणा के आयुष्मान भारत पोर्टल पर CCHF योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी भी उपलब्ध है।

तकनीकी परेशानी से बचाने पर जोर

सरकार का उद्देश्य है कि जानकारी या तकनीकी प्रक्रिया की वजह से कोई पात्र पेंशनर स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रेजरी और सब-ट्रेजरी कार्यालयों के स्तर पर विशेष अभियान चलाकर पेंशनरों को CCHF कार्ड बनवाने में जरूरी सहयोग दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य की आगामी प्राथमिकताओं पर जानकारी साझा की।

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास से आगे बढ़कर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में नई पहचान बनाना चाहती है, सिंगापुर के साथ नई पार्टनरशिप की दिशा में भी काम कर रही है।

सिंगापुर में CM सैनी ने रखा हरियाणा का विजन, बोले- राज्य को बनाएंगे ‘इनोवेशन कैपिटल’

सिंगापुर में CM सैनी ने रखा हरियाणा का विजन, बोले- राज्य को बनाएंगे ‘इनोवेशन कैपिटल’

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में SING फोरम में राज्य के विकास और निवेश का विजन प्रस्तुत किया, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की बात की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर मॉडल पर नया कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना बनाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर मॉडल पर नया कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना बनाई

हरियाणा में विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना है, जो सिंगापुर के सनटेक सिटी की तर्ज पर होगा। इससे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन संभव होगा।

सिंगापुर पहुंचे CM सैनी, निवेश से लेकर जंगल सफारी तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सिंगापुर पहुंचे CM सैनी, निवेश से लेकर जंगल सफारी तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर दौरे पर हैं, जहाँ वे निवेश, औद्योगिक सहयोग, और शिक्षा के क्षेत्रों में साझेदारियों पर चर्चा कर रहे हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर