हरियाणा में नया डिजिटल पहल

भ्रष्टाचार की शिकायत अब एक क्लिक दूर, CM नायब सैनी ने लॉन्च किया ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप

हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए 'सतर्क-हरियाणा' मोबाइल ऐप लॉन्च किया, जो नागरिकों को सीधे शिकायतें दर्ज करने और संपर्क करने की सुविधा देता है।

By : रोहन उमक
भ्रष्टाचार की शिकायत अब एक क्लिक दूर, CM नायब सैनी ने लॉन्च किया ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप

भ्रष्टाचार की शिकायत अब एक क्लिक दूर, CM नायब सैनी ने लॉन्च किया ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप

हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अधिक प्रभावी और नागरिकों के लिए आसान बनाने की दिशा में एक नई डिजिटल पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को हरियाणा सचिवालय से ‘सतर्क-हरियाणा’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए आम नागरिक भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत या महत्वपूर्ण सूचना सीधे राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), हरियाणा तक पहुंचा सकेंगे।

ऐप में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ हेल्पलाइन से सीधे जुड़ने, फोटो-वीडियो या अन्य डिजिटल साक्ष्य अपलोड करने, संबंधित जिले के ACB अधिकारी की जानकारी हासिल करने और उनकी लोकेशन देखने जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, नियमानुसार उपलब्ध कराई गई FIR की कॉपी भी ऐप के माध्यम से डाउनलोड की जा सकेगी।

‘सतर्क-हरियाणा’ मोबाइल ऐप

एक टच पर ACB हेल्पलाइन से जुड़ने की सुविधा

कई बार लोगों के पास भ्रष्टाचार से संबंधित जानकारी होती है, लेकिन उन्हें सतर्कता विभाग की हेल्पलाइन का नंबर याद नहीं रहता। इस परेशानी को दूर करने के लिए ऐप में सीधे हेल्पलाइन से संपर्क करने का विकल्प दिया गया है।

नागरिक केवल एक टच के जरिए SV&ACB की हेल्पलाइन से जुड़ सकेंगे और जरूरत पड़ने पर अपनी शिकायत या सूचना तत्काल साझा कर सकेंगे।

कार्रवाई नहीं चाहते तो भी दे सकेंगे सूचना

ऐप की एक खास सुविधा यह है कि यदि किसी नागरिक के पास भ्रष्टाचार से जुड़ा वीडियो, ऑडियो, फोटो या अन्य महत्वपूर्ण सामग्री है, लेकिन वह तत्काल किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहता, तो भी वह सूचना SV&ACB तक पहुंचा सकता है।

ऐसी सूचनाओं को गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही, इनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने में मदद मिलेगी, जिसका आवश्यकता के अनुसार नियमानुसार विश्लेषण और उपयोग किया जा सकेगा।

23 जिलों की ACB टीम की जानकारी एक क्लिक पर

‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप में प्रदेश के सभी 23 जिलों को जोड़ा गया है। किसी अन्य जिले में मौजूद व्यक्ति को यदि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत करनी हो, तो वह ऐप पर संबंधित जिला चुनकर वहां के SV&ACB प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर देख सकेगा।

इसके साथ ही Google Location के जरिए संबंधित ACB कार्यालय का स्थान और वहां पहुंचने का रास्ता भी देखा जा सकेगा। नागरिक अधिकारी से फोन पर संपर्क करने के अलावा जरूरत पड़ने पर कार्यालय जाकर भी शिकायत या सूचना दे सकेंगे।

ACB अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की भी सुविधा

अगर किसी नागरिक को SV&ACB के किसी अधिकारी या कर्मचारी के व्यवहार को लेकर शिकायत है, तो ऐप के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी। इसमें संबंधित पुलिस अधीक्षक का नाम, मोबाइल नंबर, कार्यालय की लोकेशन और वहां पहुंचने का मार्ग उपलब्ध होगा।

Google Play Store पर उपलब्ध, गलत सूचना से बचने की अपील
‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप लॉन्च करते हुए हरियाणा सीएम सैनी

‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप फिलहाल Google Play Store पर ‘सतर्क हरियाणा’ नाम से उपलब्ध है। इसके उपयोग और परिणामों को देखते हुए इसे जल्द Apple के ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध कराने की योजना है।

SV&ACB प्रमुख डॉ. अरशिन्दर सिंह चावला ने नागरिकों से अपील की कि ऐप पर केवल सही, वास्तविक और तथ्य-आधारित जानकारी ही साझा करें। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी या कर्मचारी को बदनाम करने के उद्देश्य से भ्रामक सूचना अपलोड नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जानबूझकर गलत, भ्रामक या कृत्रिम रूप से तैयार सामग्री, जिसमें AI से बनाई गई फर्जी सामग्री भी शामिल है, को वास्तविक सूचना के रूप में साझा करने पर नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अतिरिक्त प्रधान सचिव यशपाल यादव और SV&ACB प्रमुख अरशिन्दर सिंह चावला भी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य की आगामी प्राथमिकताओं पर जानकारी साझा की।

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास से आगे बढ़कर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में नई पहचान बनाना चाहती है, सिंगापुर के साथ नई पार्टनरशिप की दिशा में भी काम कर रही है।

सिंगापुर में CM सैनी ने रखा हरियाणा का विजन, बोले- राज्य को बनाएंगे ‘इनोवेशन कैपिटल’

सिंगापुर में CM सैनी ने रखा हरियाणा का विजन, बोले- राज्य को बनाएंगे ‘इनोवेशन कैपिटल’

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में SING फोरम में राज्य के विकास और निवेश का विजन प्रस्तुत किया, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की बात की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर मॉडल पर नया कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना बनाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर मॉडल पर नया कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना बनाई

हरियाणा में विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना है, जो सिंगापुर के सनटेक सिटी की तर्ज पर होगा। इससे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन संभव होगा।

सिंगापुर पहुंचे CM सैनी, निवेश से लेकर जंगल सफारी तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सिंगापुर पहुंचे CM सैनी, निवेश से लेकर जंगल सफारी तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर दौरे पर हैं, जहाँ वे निवेश, औद्योगिक सहयोग, और शिक्षा के क्षेत्रों में साझेदारियों पर चर्चा कर रहे हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर