भारी बारिश से मध्य प्रदेश में अलर्ट

MP में बारिश का रेड अलर्ट, डबरा में दो मौतें,4 सितंबर से पश्चिमी MP में असर

मध्य प्रदेश में मानसून के कारण भारी बारिश हुई है। नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी। डबरा में घटना में मां-बेटे की मौत।

By : दिव्या मिस्त्री
MP में बारिश का रेड अलर्ट, डबरा में दो मौतें,4 सितंबर से पश्चिमी MP में असर

मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है। गुरुवार को नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं छतरपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है।

छतरपुर में स्कूलों की छुट्टी

भारी बारिश, नदी-नालों के उफान और बाढ़ की आशंका को देखते हुए छतरपुर में गुरुवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षक स्कूल पहुंचकर शैक्षणिक और विभागीय काम पूरा करेंगे।

डबरा में छत ढही, मां-बेटे की मौत

बुधवार रात डबरा के जंगीपुरा में बारिश के दौरान दो मंजिला कच्चे मकान की छत ढह गई। मलबे में परिवार के पांच सदस्य दब गए। हादसे में 33 वर्षीय सीमा और उनके दो साल के बेटे आदित्य उर्फ गुन्नू की मौत हो गई। सीमा के पति और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं।

जबलपुर-डिंडौरी में भी भारी बारिश

मौसम विभाग ने जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सीहोर, राजगढ़, गुना, विदिशा, शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना और सतना समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ जलभराव की स्थिति बन सकती है।

4 सितंबर से पश्चिमी MP में असर

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 4 सितंबर से बारिश का सिस्टम प्रदेश के पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ेगा। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम और चंबल संभाग में इसका ज्यादा असर दिख सकता है। 5 सितंबर को उत्तरी MP और 6 सितंबर को ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश की संभावना है।

बांधों में बढ़ा पानी

लगातार बारिश से प्रदेश के बांधों में पानी का स्तर बढ़ा है। कई जलाशयों में 70 प्रतिशत तक पानी पहुंच चुका है और कुछ बांधों के गेट भी खोले गए हैं। भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर 1666.50 फीट पहुंच गया है। फुल होने पर भदभदा के गेट खोले जा सकते हैं।

MP में अब तक 28.1 इंच बारिश

प्रदेश में अब तक 714.2 मिलीमीटर यानी 28.1 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश से करीब 3.4 इंच कम है। कुल मिलाकर प्रदेश में अब तक 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है, हालांकि कुछ जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश भी दर्ज की गई है।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की योजना बनाई है, जिसमें ESB और MPPSC शामिल हैं। आंगनबाड़ी पदों सहित कुल भर्ती एक लाख के करीब होगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर