2030 तक हिमाचल को और हरा-भरा बनाने की तैयारी, सीएम सुक्खू बोले- "32 फीसदी हर...

हिमाचल की हरित पहल

2030 तक हिमाचल को और हरा-भरा बनाने की तैयारी, सीएम सुक्खू बोले- "32 फीसदी हरित आवरण हमारा लक्ष्य"

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 'मिशन 32 प्रतिशत' के जरिए 2030 तक वन क्षेत्र को बढ़ाने की योजना बनाई, जिससे जैव विविधता और रोजगार में वृद्धि होगी।

2030 तक हिमाचल को और हरा-भरा बनाने की तैयारी सीएम सुक्खू बोले- quot32 फीसदी हरित आवरण हमारा लक्ष्यquot

2030 तक हिमाचल को और हरा-भरा बनाने की तैयारी, सीएम सुक्खू बोले- 32 फीसदी हरित आवरण हमारा लक्ष्य | None

हिमाचल प्रदेश को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सुक्खू सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने गुरुवार को ‘मिशन 32 प्रतिशत’ की शुरुआत करते हुए वर्ष 2030 तक प्रदेश के हरित आवरण को 32 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर पौधरोपण और हरित विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

हिमाचल सीएम सुक्खू

प्रदेश सरकार और वन विभाग की ओर से तैयार की गई कार्ययोजना के तहत वर्तमान 29.5 प्रतिशत वन क्षेत्र को अगले कुछ वर्षों में बढ़ाकर 32 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का मानना है कि इससे न केवल जैव विविधता को संरक्षण मिलेगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी मदद मिलेगी।

पौधरोपण अभियान को मिलेगा बड़ा विस्तार

सरकार की योजना के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 8,000 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से फलदार और देशी प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य में कैम्पा, बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं और अन्य विभागीय योजनाओं के माध्यम से बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी पैदा होंगे।

महिला और युवा समूहों को जोड़ा जाएगा

राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत वर्ष 2026-27 में लगभग 4,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 1,100 सामुदायिक समूहों के जरिए पौधरोपण गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इनमें 60 प्रतिशत महिला समूह, 20 प्रतिशत युवा समूह और 20 प्रतिशत अन्य स्वयं सहायता समूह शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नवीकरणीय ऊर्जा, प्राकृतिक खेती, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और सतत पर्वतीय विकास को भी बढ़ावा दे रही है, ताकि हिमाचल को हरित विकास का मॉडल राज्य बनाया जा सके।

राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

राजीव गाँधी को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम सुक्खू

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की नींव रखी और महिलाओं को पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

संबंधित सामग्री

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ नया अभियान: स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे DC-SP, पंचायतों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ नया अभियान: स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे DC-SP, पंचायतों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशामुक्त करने के लिए एक नई पहल की घोषणा की, जिसमें स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम शामिल है।

हिमाचल में मंत्रियों और विधायकों का रुका वेतन बहाल, मुख्यमंत्री की आधी सैलरी पर रोक जारी

राज्य

हिमाचल में मंत्रियों और विधायकों का रुका वेतन बहाल, मुख्यमंत्री की आधी सैलरी पर रोक जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रियों और विधायकों के वेतन की बहाली की घोषणा की है, जो जुलाई 2026 में लागू होगी। मुख्यमंत्री का 50% वेतन अभी भी रोका गया है।

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

राज्य

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जेपी नड्डा के दौरे को राजनीतिक बयानबाजी बताया और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।

नीति आयोग की बैठक में सीएम सुक्खू ने उठाए हिमाचल के वित्तीय मुद्दे, केंद्र से 50,000 करोड़ रुपये की मांग

राज्य

नीति आयोग की बैठक में सीएम सुक्खू ने उठाए हिमाचल के वित्तीय मुद्दे, केंद्र से 50,000 करोड़ रुपये की मांग

सीएम सुक्खू ने नीति आयोग की बैठक में हिमाचल की वित्तीय चुनौतियों को उठाया और केंद्र से विशेष आर्थिक सहायता और उच्च स्तरीय समिति गठन की मांग की।