हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने न...

हिमाचल में चुनावी बहस तेज

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।

हिमाचल में evm पर सियासी घमासान तेज सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल | None

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चुनावी पारदर्शिता को लेकर बहस छिड़ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बाद के दो दिन बाद अब बुधवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी ईवीएम के जरिए हो रहे चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

EVM को लेकर उठे सवाल

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि देश में ईवीएम के माध्यम से कराए जा रहे चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और अन्य केंद्रीय एजेंसियां केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही हैं।

हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

चौहान ने यह भी दावा किया कि कई देश, जहां पहले ईवीएम का उपयोग होता था, अब फिर से बैलेट पेपर की ओर लौट चुके हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज हो गई है।

ममता बनर्जी पर भी की टिप्पणी

चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के फैसले को गलत बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान होना चाहिए और यदि कोई चुनाव हारता है, तो उसे पद छोड़ देना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है।

नगर निगम चुनाव पर भरोसा

सोलन नगर निगम चुनाव को लेकर चौहान ने कांग्रेस की स्थिति मजबूत बताई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस बार ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिनकी जीत की संभावना अधिक है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर ज्यादा असंतोष और बगावत देखने को मिल रही है, जिसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। गौरतलब है कि चौहान को कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।

कांग्रेस का चुनावी चिन्ह

भराड़ी क्षेत्र के पास मिले धमकी भरे पोस्टरों पर मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं शरारती तत्वों की करतूत होती हैं। उन्होंने पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित सामग्री

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ नया अभियान: स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे DC-SP, पंचायतों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ नया अभियान: स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे DC-SP, पंचायतों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशामुक्त करने के लिए एक नई पहल की घोषणा की, जिसमें स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम शामिल है।

हिमाचल में मंत्रियों और विधायकों का रुका वेतन बहाल, मुख्यमंत्री की आधी सैलरी पर रोक जारी

राज्य

हिमाचल में मंत्रियों और विधायकों का रुका वेतन बहाल, मुख्यमंत्री की आधी सैलरी पर रोक जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रियों और विधायकों के वेतन की बहाली की घोषणा की है, जो जुलाई 2026 में लागू होगी। मुख्यमंत्री का 50% वेतन अभी भी रोका गया है।

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

राज्य

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जेपी नड्डा के दौरे को राजनीतिक बयानबाजी बताया और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।

नीति आयोग की बैठक में सीएम सुक्खू ने उठाए हिमाचल के वित्तीय मुद्दे, केंद्र से 50,000 करोड़ रुपये की मांग

राज्य

नीति आयोग की बैठक में सीएम सुक्खू ने उठाए हिमाचल के वित्तीय मुद्दे, केंद्र से 50,000 करोड़ रुपये की मांग

सीएम सुक्खू ने नीति आयोग की बैठक में हिमाचल की वित्तीय चुनौतियों को उठाया और केंद्र से विशेष आर्थिक सहायता और उच्च स्तरीय समिति गठन की मांग की।