हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज ...

हिमाचल में मंदिर विवाद तेज

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम vhp ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग | None

हिमाचल प्रदेश में मंदिरों के प्रबंधन को लेकर विवाद तेज हो गया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर धार्मिक असमानता का आरोप लगाते हुए 37 प्रमुख मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर हिंदू समाज को सौंपने की मांग की है। इस मुद्दे ने प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है।

हिमाचल सीएम सुक्खू

सरकारी नियंत्रण खत्म करने की मांग

शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वीएचपी के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि प्रदेश के मंदिरों पर सरकार का नियंत्रण समाप्त किया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि अन्य धर्मों के पूजा स्थलों का संचालन उनके समुदायों के पास है, जबकि हिंदू मंदिरों पर सरकारी हस्तक्षेप जारी है, जो धार्मिक असमानता को दर्शाता है।

‘धार्मिक असमानता’ का आरोप

परिषद ने कहा कि हिमाचल के 37 प्रमुख मंदिर अब भी सरकारी नियंत्रण में हैं, जबकि उनकी आय हर साल सैकड़ों करोड़ रुपये तक पहुंचती है। वीएचपी का मानना है कि इस धन का उपयोग केवल धार्मिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों में होना चाहिए, न कि प्रशासनिक खर्चों में।

परांडे ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता में आती है, तो उनके सामने भी यह मुद्दा मजबूती से उठाया जाएगा।

अवैध कब्जों और ‘लैंड जिहाद’ का मुद्दा

प्रेस वार्ता में परिषद ने ‘लैंड जिहाद’ का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण हो रहे हैं। संजौली, मंडी समेत अन्य स्थानों का हवाला देते हुए संगठन ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

लव जिहाद और धर्मांतरण पर चेतावनी

वीएचपी ने कथित ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के मामलों को सामाजिक असंतुलन का कारण बताया। संगठन का कहना है कि इससे समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो व्यापक जनजागरण अभियान और आंदोलन शुरू किया जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

परिषद के अनुसार, इन मंदिरों में हर साल 200 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा आता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में 37 मंदिरों की कुल आय 200.59 करोड़ रुपये रही, जबकि 346.26 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा हैं। मंदिरों के पास सोना-चांदी का भी पर्याप्त भंडार है।

संबंधित सामग्री

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ नया अभियान: स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे DC-SP, पंचायतों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य

हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ नया अभियान: स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे DC-SP, पंचायतों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशामुक्त करने के लिए एक नई पहल की घोषणा की, जिसमें स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम शामिल है।

हिमाचल में मंत्रियों और विधायकों का रुका वेतन बहाल, मुख्यमंत्री की आधी सैलरी पर रोक जारी

राज्य

हिमाचल में मंत्रियों और विधायकों का रुका वेतन बहाल, मुख्यमंत्री की आधी सैलरी पर रोक जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रियों और विधायकों के वेतन की बहाली की घोषणा की है, जो जुलाई 2026 में लागू होगी। मुख्यमंत्री का 50% वेतन अभी भी रोका गया है।

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

राज्य

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जेपी नड्डा के दौरे को राजनीतिक बयानबाजी बताया और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।

नीति आयोग की बैठक में सीएम सुक्खू ने उठाए हिमाचल के वित्तीय मुद्दे, केंद्र से 50,000 करोड़ रुपये की मांग

राज्य

नीति आयोग की बैठक में सीएम सुक्खू ने उठाए हिमाचल के वित्तीय मुद्दे, केंद्र से 50,000 करोड़ रुपये की मांग

सीएम सुक्खू ने नीति आयोग की बैठक में हिमाचल की वित्तीय चुनौतियों को उठाया और केंद्र से विशेष आर्थिक सहायता और उच्च स्तरीय समिति गठन की मांग की।