हिमाचल मुख्यमंत्री सुक्खू ने नाहन में 190 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजनाओं का ...

himachal-updates-cm-sukhwinder-singh-sukhu-launches-development-projects-worth-rs-190-crore-in-nahan

हिमाचल मुख्यमंत्री सुक्खू ने नाहन में 190 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

हिमाचल मुख्यमंत्री सुक्खू ने नाहन में 190 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Himachal updates: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सिरमौर जिले के नाहन में अपने एक-दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 190 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अधिकृत सूत्रों की मानें तो, इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, खेल और बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के क़दमों की शुरुआत हो चुकी है।

[caption id="attachment_135738" align="alignnone" width="1200"]हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू[/caption]

152 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल 152 करोड़ रुपये की लागत पर किये गए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें नाहन शहर में 53.40 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी लागू करने की योजना शामिल है। इसके अलावा सिरमौर जिले के पांवटा साहिब शहर में 43.66 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक लागू की जाएगी। साथ ही साथ 16.04 करोड़ रुपये की लागत से भेरों से आदि बद्री सड़क निर्माण, 12.36 करोड़ रुपये से कांशीवाला से बिरोजा फैक्ट्री तक जब्बल का बाग मार्ग का निर्माण, और 8.42 करोड़ रुपये से नाहन में मुख्य चिकित्सा कार्यालय (सीएमओ) भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नाहन में 8.17 करोड़ रुपये से बर्मा पापरी, पालियों और माजरी सड़क का उन्नयन, 6.98 करोड़ रुपये से सैंवाला-झमेरिया-ब्रोगरिया-जमनवाला-चरुवाला-कोटला लिंक रोड तथा 3.13 करोड़ रुपये से एनएच-07 से भदेरकाली मंदिर होते हुए फॉरेस्ट चेक पोस्ट कोलार-बिलासपुर रोड तक लिंक रोड का निर्माण भी प्रस्तावित है।

शिक्षा, खेल और सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें 3.03 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में टेबल टेनिस-कम-स्क्वैश कोर्ट कॉम्प्लेक्स, 3.17 करोड़ रुपये की लागत से धौलाकुआं स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में बॉयज़ हॉस्टल, 4.91 करोड़ रुपये की लागत से अकादमिक ब्लॉक की दूसरी मंजिल तथा 7.81 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय परिसर शामिल हैं।

इसके अलावा उन्होनें 2.41 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमोबाइल ब्लॉक, 3.30 करोड़ रुपये की लागत से गर्ल्स हॉस्टल, 2.57 करोड़ रुपये की लागत से जुड्डा का जोहड़ से गड्डा गांव तक लिंक रोड, 3.80 करोड़ रुपये की लागत से काला आंब में फायर पोस्ट भवन तथा 5.65 करोड़ रुपये की लागत से जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, नाहन का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इन परियोजनाओं से सिरमौर जिले के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैय्या होंगी।

संबंधित सामग्री


सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।