सौरभ शर्मा केस में बड़ा फैसला, 100 करोड़ का सोना-नकदी होगी जब्त

income-tax-clears-seizure-of-%e2%82%b9100-crore-in-saurabh-sharma-case

सौरभ शर्मा केस में बड़ा फैसला, 100 करोड़ का सोना-नकदी होगी जब्त

सौरभ शर्मा केस में बड़ा फैसला 100 करोड़ का सोना-नकदी होगी जब्त 

Saurabh Sharma Case: भोपाल में चर्चित रहे परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा केस में अब आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जांच के बाद आयकर विभाग की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने माना है कि बरामद सोना और नकदी बेनामी लेनदेन से जुड़ी संपत्ति है.इसके साथ ही करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त करने का रास्ता साफ हो गया है। भोपाल की बेनामी निषेध इकाई ने पहले जो कार्रवाई की थी, उसे भी अथॉरिटी ने सही ठहराया है।

Saurabh Sharma Case: जांच में सौरभ शर्मा असली मालिक

जांच के दौरान यह सामने आया कि जब्त किए गए सोने और नकदी का वास्तविक मालिक सौरभ शर्मा ही है। जबकि उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर को इस मामले में बेनामीदार घोषित किया गया है.अथॉरिटी के फैसले के बाद अब इन संपत्तियों को स्थायी रूप से जब्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Saurabh Sharma Case: अपील का मौका, नहीं तो होगी नीलामी

अधिकारियों के मुताबिक सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौर को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का अवसर दिया जाएगा.अगर तय समय के भीतर अपील नहीं की गई, या अपील खारिज हो गई, तो केंद्र सरकार जब्त किए गए सोने और नकदी को अपने कब्जे में लेकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। भोपाल स्थित आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई ने पीबीपीटी अधिनियम 1988 के तहत अगस्त 2025 में इस संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था.उस समय बरामद सोना, नकदी और एक इनोवा कार की कीमत करीब 52 करोड़ रुपये आंकी गई थी। लेकिन मौजूदा बाजार कीमत के हिसाब से इसकी कुल वैल्यू अब करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

मेंडोरी के जंगल में कार से मिला था सोना

यह मामला दिसंबर 2024 में उस वक्त सामने आया था जब विभिन्न जांच एजेंसियों ने भोपाल में सौरभ शर्मा से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी.उसी दौरान 18-19 दिसंबर की रात में मेंडोरी क्षेत्र में खड़ी एक इनोवा कार से करीब 51.8 किलो सोना और लगभग 11 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे.प्रारंभिक जांच में एजेंसियों ने इस संपत्ति का संबंध सौरभ शर्मा से जोड़ा था, हालांकि पूछताछ के दौरान उसने इन संपत्तियों पर अपना दावा स्वीकार नहीं किया।

कई एजेंसियां कर रही हैं जांच

इस पूरे मामले की जांच अभी कई एजेंसियां शामिल हैं इनमे आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ED). लोकायुक्त. राजस्व खुफिया निदेशालय, पुलिस जांच एजेंसियां सौरभ शर्मा और उससे जुड़े लोगों की 32 से अधिक अचल  संपत्तियों और बैंक खातों की भी पड़ताल कर रही हैं.अधिकारियों के अनुसार अब मुख्य सवाल यह है कि यह अवैध कमाई किन-किन माध्यमों से निवेश की गई और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आने वाले समय में जांच से इस पूरे नेटवर्क की और परतें खुल सकती हैं।  

संबंधित सामग्री


सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।