इंदौर बस हादसा और भीड़ का पथराव

इंदौर में PM बस सेवा की बस ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत; हादसे के बाद बस में तोड़फोड़

इंदौर के राजबाड़ा इलाके में बस हादसे के बाद भीड़ ने पथराव कर बस के कांच तोड़े। हादसे में एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हुए।

By : वेदिका सितलानी

राजबाड़ा इलाके में हादसे के बाद भड़की भीड़, बस पर पथराव कर तोड़े कांच; दो घायल अस्पताल में भर्ती

इंदौर: इंदौर के राजबाड़ा इलाके में रविवार को सरकारी सिटी बस (PM बस सेवा) की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसौदिया के मुताबिक, राजबाड़ा इलाके में सड़क से गुजर रहे तीन लोग सिटी बस की चपेट में आ गए। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह बस चालक की लापरवाही सामने आई है।

हादसे के बाद तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक व्यक्ति को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर है।

हादसे के बाद बस में तोड़फोड़

हादसे की जानकारी मिलने के बाद राजबाड़ा पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पहले बस में बैठी सवारियों को बाहर निकाला। इसके बाद भीड़ ने बस पर पथराव शुरू कर दिया। ईंट-पत्थर मारकर बस के कांच भी तोड़ दिए गए।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

मृतक और घायलों की पहचान नहीं

थाना प्रभारी विजय सिसौदिया के अनुसार, हादसे में मृत व्यक्ति और दोनों घायलों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

इंदौर के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरना दिया और 48 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया।

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, राहत-बचाव जारी

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, राहत-बचाव जारी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

इंदौर में 66 करोड़ के लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, 21 आरोपी और संबंधित संस्थाएं तलब

इंदौर में 66 करोड़ के लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, 21 आरोपी और संबंधित संस्थाएं तलब

इंदौर से जुड़े 66 करोड़ रुपए के बैंक ऋण घोटाले में 21 आरोपियों को कोर्ट ने तलब किया। ईडी ने धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोपों की जांच की।

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर के छावनी क्षेत्र में मास्टर प्लान के अनुसार रोड चौड़ीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू हुई, कई पुराने मकान और दुकानों के बाधक हिस्से हटाए गए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर