दूषित पानी से 18 लोगों की मौत के जिम्मेदार खुद शहर के महापौर !

indore-contaminated-water-news

दूषित पानी से 18 लोगों की मौत के जिम्मेदार खुद शहर के महापौर !

दूषित पानी से 18 लोगों की मौत के जिम्मेदार खुद शहर के महापौर

INDORE contaminated water news:  इंदौर की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया.. ये घटना सिर्फ इंदौर नहीं बल्की पूरे देश के हर शहरों के लिए एक सबक है. दूषित पानी से 18 मौतों के साथ अब तक उल्टी-दस्त के 3200 मरीज सामने आ चुके हैं.

इनमें सबसे ज्यादा बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं हैं. ये घटना नगर निगम के अफसर और जनप्रतिनिधियों की रोज की लापरवाह कार्यशैली से हुई.

बता दें की भागीरथपुरा में जर्जर सप्लाई लाइन को नई में बदलने के लिए MIC में प्रस्ताव पास होने से लेकर वर्क ऑर्डर देने में ही काफी देरी हुई.

[caption id="attachment_127055" align="alignnone" width="300"]महापौर महापौर[/caption]

INDORE contaminated water news: महापौर की लेटलतीफी

नगरीय विकास ACS संजय दुबे की बैठक में अफसरों पर काम न करने के आरोप लगे थे.. और आरोप है लगाने वाले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ही इस फाइल पर 67 दिन बाद हस्ताक्षर किए थे.

और वहीं दूसरे मामले में टेंडर की फाइल बनाने में 7 महिने लगा दिए. वर्क ऑर्डर भी दिए तो लेटलतीफी की 10 महिने में पूरा होने वाला काम 35 महिने में पूरा हुआ.

देखिए जिम्मेदारों की करतूत

बता दें की भागीरथपुरा में गंदे पानी की समस्या आने पर 25 नवंबर 2022 को नगर निगम की MIC बैठक में 106 क्रमांक संकल्प पारित हुआ.

इसमें भागीरथपुरा में नर्मदा पाइप लाइन बिछाने और नए कनेक्शन के लिए मालवा इंजीनियरिंग का चयन किया गया। प्रस्ताव पास होने के बाद ये फाइल अचानक गायब हो गई।

बताते हैं, यह परिषद कार्यालय में ही रखी रही. करीब 67 दिन बाद 30 जनवरी 2023 को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस पर हस्ताक्षर किए.

INDORE contaminated water news: इसके चौथे दिन तत्कालीन अपर आयुक्त ने 3 फरवरी को हस्ताक्षर किए. तब जलकार्य समिति ने काम ठेकेदार को सौंपा. और काम 10 माह में पूरा होना था। लेकिन अब तक इस वार्ड में काम पूरा नहीं हो सका.

नई लाइन.. दूसरे प्रकरण में भी निगम की लापरवाही शहर के भागीरथपुरा में नई लाइन बिछाने के लिए 12 नवंबर 2024 को टेंडर के लिए फाइल बनाई.

बता दें की 7 माह बाद 30 जुलाई 2025 को टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। टेंडर प्रक्रिया पूरे होने के महीनों बाद भी वर्क आर्डर जारी नहीं हुआ.

अब जानिए अव्वल दर्जे की लापरवाही

22 जुलाई 2022 को आयुक्त ने नई पाइपलाइन डालने का प्रस्ताव बनाया था.

25 नवंबर 2022 को MIC में प्रस्ताव पास किया गया था.

30 जनवरी 2023 को महापौर ने हस्ताक्षर किए थे.

30 जनवरी को ही आयुक्त कार्यालय में मुहर लगाई गई.

03 फरवरी 2023 अपर आयुक्त कार्यालय से प्रस्ताव पर मुहर लगी. 

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।