इंदौर में यात्री परिवहन समिट 2026

यात्री परिवहन विजन समिट 2026:प्रदर्शनी में कंपनियों ने दिखाई तकनीक और नवाचार, ईवी बसें बदल देंगी पूरे MP का ट्रांसपोर्ट

मध्यप्रदेश के इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें नई तकनीक और आधुनिक परिवहन समाधानों पर जोर दिया गया।

By : दिव्या मिस्त्री
यात्री परिवहन विजन समिट 2026:प्रदर्शनी में कंपनियों ने दिखाई तकनीक और नवाचार, ईवी बसें बदल देंगी पूरे MP का ट्रांसपोर्ट

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन 11-12 सितंबर को ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर में हो रहा है। इस कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट सिस्टम परिवहन व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित, आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई कंपनियों और संस्थानों ने सहभागिता की। इस अवसर पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में कंपनियों ने अपनी तकनीक, सेवाओं, उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा यहां उन ईवी बसों को भी प्रदर्शित किया गया, जो भविष्य में परिवहन का अहम जरिया बनेंगी। 

प्रदर्शनी में थिंक गैस, यश टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इंडियन ऑयल, लाइट मेट्रिक्स, एमपीआईडीसी, क्यूब कंस्ट्रक्शन, कल्याणी पावरट्रेन लिमिटेड और ओम्निफिसेंट सहित विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में परिवहन क्षेत्र से जुड़े आधुनिक समाधानों, तकनीकी नवाचारों, ऊर्जा और ईंधन से संबंधित सुविधाओं तथा अधोसंरचना विकास की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया।

रोजगार के सृजन की उम्मीद

कार्यक्रम का उद्देश्य मध्यप्रदेश में परिवहन सेवाओं को नई तकनीक से जोड़ते हुए नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शनी के माध्यम से कंपनियों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध संभावनाओं, निवेश के अवसरों और राज्य की विकासोन्मुख नीतियों से भी परिचित कराया गया। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे परिवहन क्षेत्र में तकनीकी दक्षता, बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के नए अवसर और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

निवेश की दशा में महत्वपूर्ण पहल

यह आयोजन मध्यप्रदेश में सुगम परिवहन, आधुनिक अधोसंरचना और निवेश आधारित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विभिन्न औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थानों की भागीदारी इस बात को दर्शाती है कि मध्यप्रदेश परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में तेजी से नई संभावनाओं का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यह कार्यक्रम प्रदेश को आधुनिक, सक्षम और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप परिवहन व्यवस्था की दिशा में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खण्डपीठ, ने राज्य परिवहन प्राधिकरण गठन संबंधी अधिसूचना को वैध ठहराया

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खण्डपीठ, ने राज्य परिवहन प्राधिकरण गठन संबंधी अधिसूचना को वैध ठहराया

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने रिट याचिका को खारिज कर राज्य शासन की अधिसूचना की वैधता को मान्यता दी, जिससे राज्य परिवहन प्राधिकरण अगली कार्यवाही कर सकेगा।

14 Oct 2026
CM फेलोज,विकास गतिविधियों,जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन,प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे-CM डॉ. यादव

CM फेलोज,विकास गतिविधियों,जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन,प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे-CM डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने युवा विकास कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें युवा प्रोफेशनल्स को विकासात्मक प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिलेगा।

14 Oct 2026
नवरात्रि पर खिले लाड़ली बहनों के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन ने खातों में ट्रांसफर किए 1834 करोड़

नवरात्रि पर खिले लाड़ली बहनों के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन ने खातों में ट्रांसफर किए 1834 करोड़

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण और विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें लाड़ली बहना योजना और अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

14 Oct 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छूटी हुई महिलाओं का आंकड़ा जुटाने के दिए निर्देश, फिलहाल मिल रहे 1500 रुपये प्रतिमाह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छूटी हुई महिलाओं का आंकड़ा जुटाने के दिए निर्देश, फिलहाल मिल रहे 1500 रुपये प्रतिमाह

मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी कर रही है, जिससे पात्र महिलाएं योजना का लाभ उठा सकेंगी।

14 Oct 2026
भोपाल-इंदौर हाईवे पर बड़ा खतरा! स्कूल के पास खड़ी वैन बनी आग का गोला

भोपाल-इंदौर हाईवे पर बड़ा खतरा! स्कूल के पास खड़ी वैन बनी आग का गोला

भोपाल-इंदौर हाईवे पर एक वैन में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के समय वैन के अंदर या आसपास कोई नहीं था।

14 Oct 2026