इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस

indore-news-2-municipal-corporation-employees-die-of-suffocation

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस

इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस

Indore news: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोमवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ नगर निगम के दो कर्मचारियों की सीवर टैंक में दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी की जान बच गई. घटना जोन-13 क्षेत्र में चोइथराम मंडी गेट के पास की बताई जा रही है. मृतकों का नाम करण यादव और अजय डोडिया है. मिली हुई जानकारी के मुताबिक, सीवर टैंक 30  फीट गहरा था और उसके अन्दर ज़हरीली गैस भरी हुई थी, जिसके कारण दोनों निगमकर्मियों की मृत्यु हो गयी.  [caption id="attachment_138331" align="alignnone" width="1200"]Indore news Indore news[/caption]

सफाई के दौरान हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों की ड्यूटी शाम 5 बजे तक थी. शाम 6:30 बजे के करीब नगर निगम की टीम जोन-13 में सीवर की नियमित सफाई कर रही थी.  चैंबर को मशीन और सक्शन टैंकर की मदद से खाली किया जा रहा था. इसी दौरान सफाई में इस्तेमाल हो रहा एक पाइप का हिस्सा चैंबर के अंदर गिर गया, जिसे निकालने के लिए एक कर्मचारी नीचे उतरा, लेकिन कुछ देर बाद उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद दूसरा कर्मचारी भी उसे बचाने के लिए नीचे चला गया. 

अंदर बेहोश पड़े थे दोनों कर्मचारी

मौके पर मौजूद कर्मचारी अकबर ने मीडिया को बताया कि जब काफी देर तक दोनों के बाहर नहीं आये, तो उसने झांककर देखा. दोनों कर्मचारी  अंदर बेहोश पड़े थे. हालात गंभीर देख अकबर भी नीचे उतर गया. वहीं अमन नामक युवक, जो वहां कुली का काम करता है, ने अपनी कमर में रस्सी बांधकर सीवर टैंक में उतरने का साहस किया. उसने हुक की मदद से एक कर्मचारी को पकड़कर ऊपर लाने की कोशिश की। इस दौरान उसके मुंह में भी गैस भर गई, लेकिन किसी तरह वह बाहर निकल आया. 

अस्पताल में दोनों कर्मचारियों को किया गया मृत घोषित

इंदौर के डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि पुलिस की सहायता से करण और अजय को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर थाने के पुलिसकर्मी मामले की जांच में जुटे हैं.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।