जसपाल राणा की तेरहवीं, रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

जसपाल राणा की तेरहवीं

जसपाल राणा की तेरहवीं, रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा देहरादून में संपन्न हुई, जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

जसपाल राणा की तेरहवीं  रक्षा मंत्री cm धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

जसपाल राणा की तेरहवीं |

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित देश का नाम रोशन करने वाले जसपाल राणा की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा देहरादून में आयोजित की गई। मसूरी रोड स्थित राणा शूटिंग रेंज में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नोएडा विधायक पंकज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट समेत खेल, राजनीति क्षेत्र की कई हस्तियां शामिल हुईं।

रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि 

श्रद्धांजलि सभा के दौरान भावुक पल भी देखने को मिले। जसपाल राणा की तस्वीर पर सजी माला देखकर उनकी पत्नी भावुक हो गईं। परिवार के सदस्य भी भावुक नजर आए। इस दौरान मौजूद रिश्तेदार, खिलाड़ी और शुभचिंतक उन्हें ढांढस बंधाते रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष विमान से देहरादून पहुंचे। एयरपोर्ट पर CM पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राजनाथ सिंह सीधे श्रद्धांजलि स्थल पहुंचे और जसपाल राणा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

त्रयोदशी संस्कार में जुड़े कई लोग

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जसपाल राणा बेहद लोकप्रिय थे। उनकी पहचान सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में थी। राणा युवाओं के प्रेरणास्रोत थे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका निधन खेल जगत और समाज के लिए बड़ी क्षति है। राणा के त्रयोदशी संस्कार में दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों से शूटिंग खिलाड़ी, कोच और खेल जगत से जुड़े लोग पहुंचे। 

12 जून को हुआ निधन

जसपाल राणा का 12 जून को निधन हो गया था। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को कई पदक दिलाने वाले जसपाल राणा ने खिलाड़ी के साथ-साथ कोच के रूप में भी भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की थी। खेल जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

राज्य

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

देहरादून में गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मृतक के कमरे में रहने वाले एक दोस्त ने दी।

देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें

राज्य

देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें

देहरादून में एक सिटी बस ने पांच लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लालपुल क्षेत्र में हुई, जहां बस अनियंत्रित हो गई।

देहरादून में रन फॉर योगा कार्यक्रम, CM धामी ने लिया भाग, की जनता से अपील

राज्य

देहरादून में रन फॉर योगा कार्यक्रम, CM धामी ने लिया भाग, की जनता से अपील

देहरादून में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने भाग लिया और योग को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। योग को वैश्विक पहचान दिलाने की भी चर्चा की।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

राज्य

मसूरी-देहरादून मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

मसूरी और देहरादून को जोड़ने वाले मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। अधिकारियों ने जल्द सुधार का वादा किया है।

देहरादून में वकील की हत्या का खुलासा, छोटे भाई ने किया था कत्ल

राज्य

देहरादून में वकील की हत्या का खुलासा, छोटे भाई ने किया था कत्ल

उत्तराखंड के देहरादून में वकील सोहेल की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि घटना को उसके छोटे भाई ने अंजाम दिया था।