एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग 2026

भारत की मेडल रफ्तार बरकरार, एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक में 20 पदकों के साथ टॉप पर इंडिया

देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने 20 पदक जीतकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई है।

By : शिवम् पांडेय
भारत की मेडल रफ्तार बरकरार, एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक में 20 पदकों के साथ टॉप पर इंडिया

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग 2026

देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के तीसरे दिन मुकाबले शुरू हो गए हैं। 17 अगस्त से शुरू हुई चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। दो दिनों के मुकाबलों के बाद भारत 20 पदकों के साथ अंक तालिका में सबसे आगे बना हुआ है। चीन दूसरे और थाईलैंड तीसरे स्थान पर है।

तीसरे दिन करीब 49 मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ प्रतियोगिता का सिलसिला रात 8 बजे तक चलेगा। अलग-अलग आयु वर्ग और स्पर्धाओं में खिलाड़ी बर्फ पर अपनी रफ्तार, संतुलन और तकनीक का प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों की नजर आज भी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर अपनी बढ़त मजबूत करने पर होगी।

दूसरे दिन भारत ने जीते चार गोल्ड

प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जूनियर एफ गर्ल्स 222 मीटर और जूनियर एफ बॉयज 222 मीटर की स्पर्धाओं में भारत का खास दबदबा रहा। इन दोनों रेस में भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों पदक अपने नाम कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
जूनियर एफ गर्ल्स 222 मीटर में जीएस ब्रधिशा ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि समायरा त्यागी को सिल्वर और अमायरा शाह को ब्रॉन्ज मेडल मिला। इसी तरह जूनियर एफ बॉयज 222 मीटर में इवान अरोड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। युवराज मेहता ने सिल्वर और शिवांश अहेर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का प्रदर्शन और मजबूत किया।

पदक तालिका में भारत आगे

दो दिनों के प्रदर्शन के बाद भारत के खाते में कुल 20 पदक हैं और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है। चीन और थाईलैंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। प्रतियोगिता के दो दिन अभी बाकी हैं, ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के पास अपनी पदक संख्या बढ़ाने और शीर्ष स्थान पर पकड़ मजबूत करने का मौका है। देहरादून में चल रही यह प्रतियोगिता भारतीय शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अहम मंच भी साबित हो रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर