करीला धाम में CM डॉ मोहन यादव होंगे शामिल,देंगे विकास कार्यों की सौगात

karila-dham-mela

करीला धाम में CM डॉ मोहन यादव होंगे शामिल,देंगे विकास कार्यों की सौगात

करीला धाम में cm डॉ मोहन यादव होंगे शामिलदेंगे विकास कार्यों की सौगात

 Karila Dham: अशोकनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध मां जानकी धाम करीला में रंग पंचमी के अवसर पर लगने वाला ऐतिहासिक करीला मेला शुरू हो गया है। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ रही है। प्रशासन के मुताबिक अगले 24 घंटों में लाखों श्रद्धालु माता जानकी के दर्शन के लिए करीला धाम पहुंचेंगे। बता दें की मेले का शुभारंभ पारंपरिक रूप से झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ किया गया।

[caption id="attachment_139496" align="alignnone" width="1183"]करीला धाम में CM डॉ मोहन यादव होंगे शामिल करीला धाम में CM डॉ मोहन यादव होंगे शामिल[/caption]

रंग पंचमी के इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी करीला धाम पहुंचेंगे। वे माता जानकी के दर्शन कर मेला परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही क्षेत्र में कई विकास कार्यों की सौगात देते हुए दिखाई देंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के चलते विशेष व्यवस्था

इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में महिलाओं की भूमिका और क्षमता को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा सके।

 Karila Dham: पौराणिक मान्यता से जुड़ा है करीला धाम

बता दें की करीला धाम को लेकर धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। मान्यता है कि जब भगवान राम ने माता सीता को वनवास भेजा था, तब वे महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में आकर ठहरी थीं। और इससे माना जाता है कि यही वह स्थान है जहां माता सीता ने अपने पुत्रों लव और कुश को जन्म दिया था।

साथ ही ये भी माना जाता है की लव-कुश के जन्म के समय स्वर्ग से अप्सराएं यहां उतरी थीं और उन्होंने खुशी में नृत्य किया था। इसी मान्यता के चलते यहां रंग पंचमी की रात को नृत्यांगनाओं द्वारा बधाई नृत्य करने की परंपरा चली आ रही है। आज भी सैकड़ों नृत्यांगनाएं पूरी रात राई नृत्य करती हैं। जहा हजारों की संख्या में लोग शामिल होते है। और एक दूसरे को गुलाल लगाते है।

[caption id="attachment_139497" align="alignnone" width="1184"]सैकड़ों नृत्यांगनाएं पूरी रात राई नृत्य करती हैं सैकड़ों नृत्यांगनाएं पूरी रात राई नृत्य करती हैं[/caption]

200 साल पुराना है करीला धाम

कहा जाता है की यह करीला धाम लगभग 200 साल पुराना है। और महंत तपसी महाराज को स्वप्न में संकेत मिला था कि करीला गांव की पहाड़ी पर स्थित वाल्मीकि आश्रम में माता जानकी और लव-कुश कुछ समय तक रहे थे।

 Karila Dham: स्वप्न के बाद तपसी महाराज ने इस स्थान की खोज की और उन्हें वही आश्रम मिला जैसा उन्होंने स्वप्न में देखा था। इसके बाद उन्होंने वहां रहकर पूजा-अर्चना शुरू की और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से यह स्थान धीरे-धीरे एक प्रमुख धार्मिक केंद्र बन गया।

संबंधित सामग्री

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

राज्य

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

भगवंत मान पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 'गुरु-द्रोही' का आरोप लगने के बाद BJP ने इस्तीफे की मांग की। विवादित वीडियो की जांच में नए तथ्य सामने आए।

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

राज्य

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में 14 वर्षीय नाबालिग ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

लाइफ स्टाइल

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

आटे का लड्डू एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है जो ऊर्जा प्रदान करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।