Landslide Mussoorie: मसूरी में मूसलधार बारिश ने मचाया कहर, मकान ढहा

landslide-mussoorie

Landslide Mussoorie: मसूरी में मूसलधार बारिश ने मचाया कहर, मकान ढहा

landslide mussoorie मसूरी में मूसलधार बारिश ने मचाया कहर मकान ढहा

Landslide Mussoorie: पहाड़ों की रानी मसूरी में मूसलधार बारिश का कहर लगातार जारी है। बुधवार देर शाम शहर के पेट्रोल पंप के पास बारिश के कारण एक मकान का पुश्ता अचानक ढह गया, जिससे पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। हादसे के वक्त घर में छह लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी ने बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि घर में रखा सारा सामान मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस घटना ने इलाके में दहशत और बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया है।

[caption id="attachment_98823" align="alignnone" width="168"]Landslide Mussoorie Landslide Mussoorie[/caption]

Landslide Mussoorie: अब एक पूरा मकान जमींदोज हो गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास स्थित एक नाला लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। पानी की निकासी का रास्ता न होने के कारण बारिश का पानी रिहायशी इलाकों और बाजार की ओर मुड़ गया, जिससे जमीन धंसने और भवन ढहने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले भी नेपाली बस्ती में एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ था, और अब एक पूरा मकान जमींदोज हो गया है।

Landslide Mussoorie: अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तेज़ कर दी गई

घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम ईओ तनवीर मारवाह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तत्काल नुकसान का आकलन किया गया। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और उनके खाने-पीने व रहने की पूरी व्यवस्था की गई। ईओ तनवीर मारवाह ने बताया कि प्रशासन और नगर पालिका मिलकर प्रभावितों को हरसंभव मदद दे रहे हैं। आपदा प्रबंधन नियमों के तहत आर्थिक सहायता भी शीघ्र दी जाएगी। साथ ही बंद पड़े नाले को खोलने और सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तेज़ कर दी गई है।

Landslide Mussoorie: समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते

घटना स्थल पर मसूरी व्यापार मंडल के महामंत्री जगजीत कुकरेजा भी पहुंचे। उन्होंने नाले की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

Landslide Mussoorie: आपदा से समय रहते निपटा जा सके

इसके अलावा, नायब तहसीलदार कमल राठौर भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मसूरी के संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों को पहले से चिन्हित किया गया है, और प्रशासन इन इलाकों में सतर्कता के साथ काम कर रहा है ताकि किसी भी आपदा से समय रहते निपटा जा सके।

संबंधित सामग्री


सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।