नरसिंहपुर में तेंदुए की तड़प-तड़प कर मौत, वन विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

leopard-death-clutch-wire-narsinghpur

नरसिंहपुर में तेंदुए की तड़प-तड़प कर मौत, वन विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

नरसिंहपुर में तेंदुए की तड़प-तड़प कर मौत वन विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

leopard death narsinghpur: नरसिंहपुर जिले के करेली वन परिक्षेत्र के ग्वारीकला गांव में एक दर्दनाक घटना ने वन्यजीव संरक्षण को शर्मसार कर दिया है। यहां एक तेंदुआ लोहे के क्लच वायर से बने फंदे में फंस कर घंटों तक तड़पता रहा और अंततः उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

leopard death narsinghpur: खुला तेंदुए के दर्दनाक शिकार का सच

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेंदुआ क्लच वायर के फंदे में फंसा हुआ, छटपटाता हुआ दिख रहा है। स्थानीय लोग कहते हैं कि अगर वन विभाग की टीम समय पर वहां पहुंचती, तो इस खूंखार शिकारी की जान बचाई जा सकती थी। लेकिन वन विभाग को इस बात की भनक तक नहीं लगी, जिससे कई घंटों तक तेंदुआ जूझता रहा। Also Read-गिर गढ़डा तालुका में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

leopard death narsinghpur: कैसे हुआ तेंदुए का शिकार?

वन विभाग की जांच में पता चला कि आरोपियों ने 1 जनवरी की रात वन क्षेत्र में जंगली सूअरों के लिए फंदा लगाया था। 2 जनवरी की रात तेंदुआ उसी फंदे में फंस गया। 3 जनवरी की सुबह तक तेंदुआ दर्दनाक मौत को गले लगा चुका था। लगभग 24 घंटे तक वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। Also Read-CM MOHAN YADAV BAYAN:मीना समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

वन विभाग की कार्रवाई

जांच के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। खापा गांव में आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर क्लच वायर, लोहे के जाल और अन्य शिकार उपकरण बरामद किए गए।

शिकारियों का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे लंबे समय से जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए ऐसे फंदे लगाते रहे हैं। वन विभाग यह भी जांच रहा है कि क्या तेंदुआ जानबूझकर निशाना बनाया गया या वह सूअरों के फंदे में फंसा। क्लच वायर के फंदे को बड़े जानवरों के शिकार के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो बेहद खतरनाक है।
चार आरोपी गिरफ्तार
एसडीओ सुनील वर्मा ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर रामभवन, भवानी, दुगरप्रसाद, नारायण और मदन ठाकुर के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है, जबकि मदन ठाकुर अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।  

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।