लखनऊ में UPSC छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

युवती के साथ दुष्कर्म

लखनऊ में UPSC छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी ने पहले ब्लैकमेल किया और फिर जबरन शोषण किया।

लखनऊ में upsc छात्रा के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

UPSC की तैयारी कर रही युवती के साथ दुष्कर्म |

लखनऊ में UPSC की तैयारी कर रही युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आगरा निवासी अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Insta पर पहचान

पुलिस के अनुसार, युवती की आरोपी अमित कुमार से करीब 4 साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती की कुछ अश्लील तस्वीरें हासिल कर लीं और बाद में इन्हीं तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। 

पीड़िता को किया ब्लैकमेल

परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने युवती पर दबाव बनाकर उसका शोषण किया। इतना ही नहीं, ब्लैकमेल कर उससे 35000 रुपये भी ऐंठ लिए। इस खुलासे के बाद परिवार के होश उड़ गए। SSI हुसैनगंज सुनील कुमार मौर्य के अनुसार, पीड़िता हुसैनगंज इलाके में किराये के फ्लैट में रहकर UPSC की तैयारी कर रही है। युवती के पिता ने कहा, 22 अप्रैल की रात करीब 2 बजे बेटी ने फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। 

नशे की हालत में रेप

पीड़िता ने बताया कि 21 अप्रैल को अमित उसके फ्लैट में पहुंचा और जबरन अंदर घुस आया। आरोप है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिला दिया। नशे की हालत में उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद आरोपी उसे फ्लैट के कमरे में छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर हुसैनगंज थाने में रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

संबंधित सामग्री

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, गर्लफ्रेंड बोली ताऊ को रास्ते से हटा दो, बॉयफ्रेंड ने की हच्या

राज्य

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, गर्लफ्रेंड बोली ताऊ को रास्ते से हटा दो, बॉयफ्रेंड ने की हच्या

प्रयागराज में हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने बॉयफ्रेंड हिमांशु यादव समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। हिमांशु ने अपनी गर्लफ्रेंड की बात मानते हुए अपने चाची-चाचा को मार डाला।

उत्तरकाशी में 13 साल के बच्चे ने 9 साल की बच्ची का किया रेप, पहले देखी थी पोर्न

राज्य

उत्तरकाशी में 13 साल के बच्चे ने 9 साल की बच्ची का किया रेप, पहले देखी थी पोर्न

उत्तरकाशी में एक 13 वर्षीय लड़के ने पोर्न देखने के बाद 9 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और आगे की जांच जारी है।

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

खेल

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

भारत ने लखनऊ में खेले गए वनडे मैच में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया। गिल और ईशान के शतक से भारत ने 402 रन बनाए।

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

राज्य

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में 14 वर्षीय नाबालिग ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।