'सर ट्रॉफी ले लो और हमारा काम करवा दो', अफसर के पास फरियाद लेकर पहुंचा 6वीं का छ...

बच्चे की अपील पर अधिकारी भावुक

'सर ट्रॉफी ले लो और हमारा काम करवा दो', अफसर के पास फरियाद लेकर पहुंचा 6वीं का छात्र, रिश्वत सिस्टम हुआ शर्मसार

मध्यप्रदेश के मुरैना में एक छात्र ने जिला पंचायत सीईओ को चॉकलेट देकर अपने वार्ड की सफाई की गुहार लगाई, जिसे सुन अधिकारी भावुक हो गए और तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सर ट्रॉफी ले लो और हमारा काम करवा दो अफसर के पास फरियाद लेकर पहुंचा 6वीं का छात्र रिश्वत सिस्टम हुआ शर्मसार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की जनसुनवाई में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहा कक्षा 6 में पढ़ने वाला एक मासूम छात्र अपनी छोटी सी फरियाद लेकर जिला पंचायत सीईओ के पास पहुंचा. और बच्चे ने अधिकारियों की मेज पर चार चॉकलेट रखें और हाथ जोड़कर कहा कि- ‘सर, ये ट्रॉफी ले लो और हमारे वार्ड की सफाई करवा दो.’ जिसके बाद मासूम की यह बात सुनकर वहां मौजूद अधिकारी और लोग भी भावुक हो गए. बता दें कि ये मामला मंगलवार का है, जिसके बाद इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल रहा है. लोग जहां छात्र मासूमियत को देखकर उसकी सराहना कर रहे है वहीं प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं.

गंदे सीवर को ठीक करा दिया जाए

दरअसल, संजय कॉलोनी के रहने वाले छात्र मानवेंद्र सिंह पिछले कई दिनों से अपने घर के बाहर सीवर लीकेज की समस्या से जूझ रहा था. छात्र ने बताया कि सीवर के गंदे पानी की वजह से न तो वह बाहर खेल पा रहा है और न ही साइकिल चला पा रहा है. स्कूल आने-जाने में भी उसे काफी गंदगी का सामना करना पड़ता है. परिवार की ओर से 4 बार नगर निगम और संबंधित विभाग को शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. इन सब से परेशान होकर छात्र मानवेंद्र खुद जिला पंचायत कार्यालय पहुंच गया और उसने जिला पंचायत सीईओ की मेज पर चार चॉकलेट रखीं और गुहार लगाई कि उसके घर के बाहर बह रहे गंदे सीवर को ठीक करा दिया जाए.

अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

बच्चे की मासूम अपील और चॉकलेट देखकर वहां मौजूद अधिकारी और लोग भी भावुक हो गए. जिला पंचायत सीईओ ने बच्चे की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सीवर की समस्या का समाधान कराया जाएगा.

संबंधित सामग्री

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिदपुर में 207.57 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें बैराज और शिक्षा संस्थान शामिल हैं।

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

राज्य

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया और कई विकास योजनाओं की घोषणा की।

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

राज्य

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

NEET-UG 2026 के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने परीक्षाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई हैं।

क्या विधानसभा के इसी सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन ने दिए संकेत ?

राज्य

क्या विधानसभा के इसी सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन ने दिए संकेत ?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक पेश होगा और नीट परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राज्य

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कूनो नेशनल पार्क दौरे पर महत्वपूर्ण चीता पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की संभावना।