मध्यप्रदेश सीएम दुबई में

CM डॉ. यादव ने की जेम्स एजुकेशन के चेयरमैन से मुलाकात, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के K-12 स्कूल स्थापित कर सकती है कंपनी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 में जेम्स एजुकेशन के फाउंडर सनी वर्की से मुलाकात कर शिक्षा निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

By : दिव्या मिस्त्री
CM डॉ. यादव ने की जेम्स एजुकेशन के चेयरमैन से मुलाकात, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के K-12 स्कूल स्थापित कर सकती है कंपनी

भोपाल/दुबई, 8 सितम्बर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित 'एआईएम कांग्रेस-2026' (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन 8 सितंबर को जेम्स एजुकेशन कंपनी के चेयरमैन-फाउंडर सनी वर्की से मुलाकात की। सीएम डॉ. यादव ने वर्की को मध्यप्रदेश की एजुकेशन पॉलिसी के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं से भी अवगत कराया। सीएम डॉ. यादव ने वर्की को बताया कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों का रुझान स्कूलों की तरफ बढ़ गया है। प्रदेश में शिक्षा को लेकर कई तरह के नवाचार किए जा रहे हैं। बैठक में सांदीपनि स्कूलों पर भी चर्चा हुई। सीएम डॉ. यादव ने वर्की को अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS)-2027 के लिए आमंत्रित किया।

गौरतलब है कि जेम्स एजुकेशन कंपनी शिक्षा, के-12 स्कूल एजुकेशन, एजुकेशनल मैनेजमेंट और एडटेक सेक्टर में काम करती है। बैठक में तय किया गया कि जेम्स एजुकेशन कंपनी मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों और विकासशील शहरों में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के K-12 स्कूल कैंपस स्थापित करेगी। कंपनी ने इंदौर-भोपाल में स्कूल खोलने में रुचि दिखाई है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों में कौशल विकसित करने के लिए स्किल्स की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। कंपनी स्थानीय जरूरतों और भविष्य की लर्निंग आवश्यकताओं के अनुसार नेशनल और इंटरनेशनल करिकुलम को लागू करेगी। कंपनी संस्थागत गुणवत्ता मजबूत करने के लिए टीचर ट्रेनिंग और स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट करेगी। कंपनी टेक्नोलॉजी-सक्षम क्लासरूम और एसटीईएम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और एंटरप्रेन्योरशिप में फ्यूचर-रेडी प्रोग्राम तैयार करेगी। 

इस तरह काम करती है कंपनी

कंपनी के चेयरमैन सनी वर्की ने सीएम डॉ. यादव को बताया कि उनकी कंपनी दुनिया के सबसे बड़े निजी के-12 एजुकेशन प्रोवाइडर्स में से एक है। कंपनी कई देशों में अलग-अलग करिकुलम वाले स्कूलों का नेटवर्क संचालित करती है। कंपनी का फोकस क्वालिटी एजुकेशन, टीचर डेवलपमेंट और एजुकेशनल इनोवेशन पर है। 

इन देशों में फैला नेटवर्क

कंपनी के चेयरमैन वर्की ने बताया कि उनकी कंपनी की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी। कंपनी मिडिल ईस्ट, एशिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में काम कर रही है। इसका मुख्यालय दुबई में है। बैठक के दौरान सीएम डॉ. यादव ने वर्की से कहा कि वे जीआईएस-2027 में जरूर भाग लें। इससे दोनों के संबंध और मधुर होंगे और आपसी सहयोग भी बढ़ेगा।

संबंधित सामग्री

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की योजना बनाई है, जिसमें ESB और MPPSC शामिल हैं। आंगनबाड़ी पदों सहित कुल भर्ती एक लाख के करीब होगी।

तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के आयोजित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को झूठ का प्रयास बताया और मध्यप्रदेश की प्रगति पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से आई नई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर अभयारण्य में विमुक्त किया जाएगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर