मध्यप्रदेश में बाढ़ की तैयारियां

मानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति की समीक्षा की और राहत तथा बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए।

By : दिव्या मिस्त्री
मानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी है और ऐसे समय में नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो और संकट में फंसे किसी भी नागरिक को अकेला न छोड़ा जाए।

कलेक्टर-SP समेत सभी अधिकारी रहें सतर्क

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, होमगार्ड और फील्ड अधिकारियों को मानसून सक्रिय रहने तक पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने के लिए भी कहा गया है।

बाढ़ प्रभावितों को तुरंत राहत शिविर पहुंचाएं

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है, वहां रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया जाए। प्रभावित परिवारों को भोजन, कपड़े और जरूरत का सूखा सामान उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही पात्र प्रभावितों को नियमानुसार शासन की ओर से राहत राशि उपलब्ध कराने को कहा गया है।

पन्ना में किलकिला नदी की बाढ़ से रेस्क्यू ऑपरेशन

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पन्ना, गुना, रीवा, सतना और पूर्वी मध्यप्रदेश के अन्य जिलों की स्थिति की जानकारी ली। पन्ना की किलकिला नदी में बाढ़ के कारण फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीईआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मुख्यमंत्री ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए कुछ स्थानों पर चल रहे रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण भी किया।

NDRF-SDRF की टीमें पूरी तरह मुस्तैद

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासनिक अमला संवेदनशील इलाकों में पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत और बचाव पहुंचाया जाए। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक महीने में 2783 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी मध्यप्रदेश को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में आपदा प्रबंधन टीमों की मदद से 2,783 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं।

अचानक बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो-चार दिनों में फिलहाल किसी बड़ी चुनौती की स्थिति नहीं है, लेकिन अचानक बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में जान-माल की कोई विशेष हानि नहीं हुई है और पुलिस बल व राहत दल पूरी दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

मवेशियों समेत जान-माल की सुरक्षा पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में प्रदेशवासियों के साथ-साथ उनके मवेशियों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों से संवाद के बाद आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत किया गया है।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्वेताम्बर जैन समाज के नवीन उपाश्रय भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर