खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

मध्यप्रदेश में नवाचारों की सराहना

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

मध्यप्रदेश में खाद्य और उपभोक्ता सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ने नवाचारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- उपभोक्ता हित सर्वोपरि | None

मध्यप्रदेश में खाद्य और उपभोक्ता सेवाओं को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का असली उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब आम उपभोक्ता को उसका सीधा लाभ मिले।

बैठक का एक दृश्य

‘उपभोक्ता हित में लगातार हों नवाचार’

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य विभाग को अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों को उपभोक्ता हित में महत्वपूर्ण बताते हुए इन्हें लगातार जारी रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने उचित मूल्य दुकानों को ‘जन पोषण मार्ट’ के रूप में विकसित करने की पहल की सराहना की। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम’ के तहत पात्र हितग्राहियों को मोबाइल संदेश के जरिए राशन वितरण की जानकारी भेजने की व्यवस्था को भी उन्होंने सराहनीय बताया।

तकनीक से बचत और निगरानी दोनों

सीएम डॉ यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना में रूट ऑप्टिमाइजेशन की मदद से हर महीने करीब 42 लाख रुपये की बचत हो रही है। योजना के तहत वाहनों में GPS आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिससे राज्य स्तरीय कमांड कंट्रोल सेंटर से निगरानी संभव हो सकी है।

इसके साथ ही सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन द्वारा सभी स्तरों पर ऑनलाइन भुगतान प्रणाली लागू करने को भी उन्होंने प्रभावी कदम बताया। गोदामों में अनाज भंडारण के दौरान होने वाली क्षति कम करने के लिए वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को IIM मुंबई में प्रशिक्षण दिलाने की पहल की भी मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की।

गेहूं उपार्जन के लिए नया मॉडल बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने गेहूं उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ऐसा मॉडल विकसित करने के निर्देश दिए, जिसमें गेहूं की प्रोसेसिंग और ग्रेडिंग जैसे कार्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग के सहयोग से किए जा सकें। उन्होंने इस प्रक्रिया में स्व-सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, ई-केवाईसी और शहरी गैस वितरण नेटवर्क विस्तार समेत कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिदपुर में 207.57 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें बैराज और शिक्षा संस्थान शामिल हैं।

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

राज्य

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया और कई विकास योजनाओं की घोषणा की।

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

राज्य

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

NEET-UG 2026 के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने परीक्षाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई हैं।