मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को माना मां वाग्देवी का मंदिर, अब होगी सिर्फ पूजा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का निर्णय

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को माना मां वाग्देवी का मंदिर, अब होगी सिर्फ पूजा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर मानते हुए ASI को इसका संरक्षण सौंपा है और हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार दिया है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को माना मां वाग्देवी का मंदिर अब होगी सिर्फ पूजा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार स्थित भोजशाला को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। शुक्रवार को दिए गए इस निर्णय में कोर्ट ने भोजशाला को मां वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर माना है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सौंपी है। साथ ही हिंदू पक्ष को यहां पूजा-अर्चना का अधिकार भी प्रदान किया गया है।

शांति बनाए रखने की अपील

वहीं, मुस्लिम पक्ष इस स्थल को कमाल मौला मस्जिद मानता रहा है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को निर्देश दिया है कि वे मस्जिद के लिए सरकार से वैकल्पिक जमीन की मांग कर सकते हैं। फैसले के बाद क्षेत्र में संवेदनशीलता बढ़ गई है, खासकर शुक्रवार होने के कारण, जब मुस्लिम समाज यहां जुमे की नमाज अदा करता है। इसी को देखते हुए इंदौर और धार जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

वर्षभर पूजा और हवन हो सके

सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष ने तर्क दिया कि भोजशाला पर प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट लागू नहीं होता, क्योंकि यह ASI द्वारा संरक्षित प्राचीन स्मारक है और 1951 के अधिनियम में सूचीबद्ध है। उन्होंने 7 अप्रैल 2003 के आदेश को निरस्त करने और स्थल को पूर्ण रूप से हिंदू समाज को सौंपने की मांग की, ताकि वर्षभर पूजा और हवन हो सके।

ASI सर्वे की पारदर्शिता पर भी सवाल

वहीं मुस्लिम पक्ष के वकीलों ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि भोजशाला मंदिर, मस्जिद या जैनशाला है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि धार्मिक स्वरूप तय करने का अधिकार सिविल कोर्ट का है और ASI सर्वे की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए।

जैन समाज ने भी दावा किया कि यहां मिली प्रतिमा मां अंबिका की है, जिन्हें वे अपनी आराध्य देवी मानते हैं। इस प्रकार यह मामला धार्मिक, ऐतिहासिक और कानूनी दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

भारत ने तोड़ी पाकिस्तान की ‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’ की धार? सिपरी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

देश-विदेश

भारत ने तोड़ी पाकिस्तान की ‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’ की धार? सिपरी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने मई 2025 में पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य अड्डों पर हमला किया, जिससे उसके परमाणु ब्लैकमेल की धार को चुनौती दी गई।

शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर  पहुंचा वाराणसी, आखिरी बार गुरु को देख फूट-फूटकर रोई मनु

राज्य

शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा वाराणसी, आखिरी बार गुरु को देख फूट-फूटकर रोई मनु

वाराणसी एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा। नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर होगा।

वाराणसी में अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई नर्सिंग छात्रा की मौत, बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

राज्य

वाराणसी में अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई नर्सिंग छात्रा की मौत, बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

वाराणसी में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स से हुई। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर दवा खिलाई, बाद में गिरफ्तार हुआ।

घर पर बनाएं बनारस की मशहूर सब्जी-कचौड़ी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं बनारस की मशहूर सब्जी-कचौड़ी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

बनारस की प्रसिद्ध कचौड़ी-सब्जी की रेसिपी, जिसे घर पर बनाकर आप बनारस के असली स्वाद का अनुभव कर सकते हैं।

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

राज्य

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैम्पियनशिप 2026 जीत ली है।