मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए बड़ी योजना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

By : सोनिया रायकवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

 

मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ

सितंबर की किस्त के साथ ही योजना की शुरुआत से अब तक महिलाओं को नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी। लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। उस समय पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जाती थी। अक्टूबर 2023 से इसमें 250 रुपये की बढ़ोतरी कर राशि 1,250 रुपये की गई। इसके बाद नवंबर 2025 से फिर 250 रुपये की वृद्धि की गई और वर्तमान में पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं।

जून 2023 से अब तक 40 किस्तों का सफर

जून 2023 से अगस्त 2026 तक योजना के तहत 39 नियमित मासिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब सितंबर 2026 में 40वीं किस्त महिलाओं के खातों में अंतरित की जाएगी। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई थी।

पेंशन पाने वाली महिलाओं के लिए भी प्रावधान

योजना के तहत ऐसी पात्र लाभार्थी महिलाओं को भी प्रावधान के अनुसार लाभ दिया जा रहा है, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 900 रुपये मिल रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें निर्धारित अंतर की राशि उपलब्ध कराई जाती है।

योजना पर 65 हजार करोड़ से ज्यादा का अंतरण

सरकारी जानकारी के अनुसार जून 2023 से अगस्त 2026 तक लाड़ली बहना योजना के तहत 63,560.90 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में अंतरित किए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक योजना के तहत 11,300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

आगर मालवा को भी मिलेगी विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के अंतरण के साथ आगर मालवा में कई विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ रुपये की लागत के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। इसके अलावा 28.14 करोड़ रुपये की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस तरह 13 सितंबर को होने वाला कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ आगर मालवा के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत और लोकार्पण का भी अवसर बनेगा।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर