भीषण सड़क हादसा

शाजापुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बस; 32 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार देर रात नेशनल हाईवे-52 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, 32 यात्री घायल हो गए।

By : दिव्या मिस्त्री
शाजापुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बस; 32 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। गुना से इंदौर जा रही एक स्लीपर यात्री बस टुकराना जोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

32 यात्री घायल, ड्राइवर-क्लीनर गंभीर

हादसे में बस में सवार करीब 32 यात्री घायल हो गए। इसके अलावा बस का ड्राइवर और क्लीनर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने ड्राइवर और क्लीनर की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया।

बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबिक पाटीदार ट्रैवल्स की स्लीपर बस गुना से इंदौर की ओर जा रही थी। शाजापुर बायपास पर टुकराना जोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर बस के अंदर ही फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

पुलिस और रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही लालघाटी और सुनेरा थाना पुलिस की डायल-112 टीमें मौके पर पहुंचीं। हाईवे-1033 की टीम ने भी राहत और बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।

हादसे की वजह की जांच जारी

फिलहाल बस के अनियंत्रित होने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या चालक के नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। पुलिस घटनास्थल और बस की स्थिति की जांच के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

सीहोर जिले के बुधनी में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, रेस्क्यू टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर