मध्यप्रदेश डिजिटलीकरण

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा डिजिटल फैसला, 30 सितंबर तक सभी विभागों में लागू होंगे E-HRMS और डीई पोर्टल

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड्स को डिजिटल बनाने के लिए ई-एचआरएमएस और डीई पोर्टल लागू किया है।

By : दिव्या मिस्त्री
मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा डिजिटल फैसला, 30 सितंबर तक सभी विभागों में लागू होंगे E-HRMS और डीई पोर्टल

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों से जुड़े सेवा रिकॉर्ड और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी सरकारी विभागों में ई-एचआरएमएस और डीई पोर्टल लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी विभागों को 30 सितंबर तक इन पोर्टल को अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

नियुक्ति से सेवानिवृत्ति तक डिजिटल रिकॉर्ड

नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी की नियुक्ति से लेकर सेवानिवृत्ति तक की पूरी सेवा जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी। इससे कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के साथ ही जरूरत पड़ने पर जानकारी को आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा। कर्मचारियों को एक 360 डिग्री डिजिटल सेवा प्रोफाइल उपलब्ध होगी।

छुट्टी से लेकर ट्रांसफर तक प्रक्रिया होगी आसान

ई-एचआरएमएस के जरिए अवकाश, भ्रमण, पदोन्नति, स्थानांतरण और पदस्थापना जैसी प्रक्रियाओं को तेज और पारदर्शी बनाने की तैयारी है। कर्मचारियों को अपनी वेतन पर्ची, जीपीएफ, अवकाश और सेवा-वृत्त से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे कागजी प्रक्रिया और अनावश्यक देरी को कम करने में मदद मिलेगी।

गोपनीय रिपोर्ट और जांच की ऑनलाइन निगरानी

सरकार की नई डिजिटल व्यवस्था में वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन और कार्य निष्पादन प्रतिवेदन की भी ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों से जुड़े विभागीय जांच मामलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलेगी। इससे मामलों की प्रगति पर नजर रखना आसान होगा और प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

दूसरे डिजिटल सिस्टम से होगा एकीकरण

ई-एचआरएमएस और डीई पोर्टल को आईएफएमआईएस, स्पैरो समेत अन्य सरकारी डिजिटल प्रणालियों से एकीकृत किया जाएगा। सरकार ने सभी विभागों को कर्मचारियों और अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने तथा पोर्टल के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।

IAS अधिकारियों की समिति करेगी निगरानी

कर्मचारियों के रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन की जिम्मेदारी के लिए सरकार ने आईएएस अधिकारियों की समिति भी गठित की है। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अंकित अस्थाना समिति के अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव सुधीर कोचर और एमपीएसईडीसी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख सदस्य होंगे, जबकि सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सचिन्द्र राव को सदस्य सचिव बनाया गया है।

संबंधित सामग्री

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की योजना बनाई है, जिसमें ESB और MPPSC शामिल हैं। आंगनबाड़ी पदों सहित कुल भर्ती एक लाख के करीब होगी।

तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के आयोजित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को झूठ का प्रयास बताया और मध्यप्रदेश की प्रगति पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बोत्सवाना से आई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर के जंगलों में करेंगे विमुक्त

मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से आई नई मादा चीता सीसीबी2 को गांधीसागर अभयारण्य में विमुक्त किया जाएगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर