मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान'

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

By : सोनिया रायकवार
PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को सेवा और जिम्मेदारी की यात्रा बताते हुए कहा कि उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मध्यप्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाला यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री की पहल पर उज्जैन के महाकाल महालोक सहित प्रदेशभर में 58 लाख ‘आशीर्वाद के दीपक’ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा के प्रति प्रदेशवासियों के आभार का प्रकटीकरण है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अनुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए सेवा को सामाजिक और राजनीतिक संस्कार के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रदेश में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक अपने सार्वजनिक जीवन में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया है।

गरीब कल्याण को शासन के केंद्र में रखने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण को शासन संचालन के केंद्र में रखा गया। उनके अनुसार करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन, आवास, शौचालय, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल का भी उल्लेख करते हुए कहा कि कृषि, उद्योग, निवेश और शासन में गति एवं परिणाम पर उनका विशेष जोर रहा है।

भारत की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा का किया जिक्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने कहा कि देश ने आर्थिक और वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की है। मुख्यमंत्री ने आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार इन पहलों से युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हुए हैं।

स्वच्छ भारत से लेकर आयुष्मान भारत तक गिनाईं योजनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने जनभागीदारी को बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन के जरिए लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, आयुष्मान भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी पहलों का भी उल्लेख किया। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी महत्वपूर्ण कदम बताया।

MP सरकार ने भी उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 85 हजार से अधिक युवाओं की शासकीय सेवाओं में नियुक्तियां की गई हैं। आने वाले समय में हर साल एक लाख से अधिक युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना, कृषक कल्याण वर्ष, सिंचाई क्षमता के विस्तार और कृषि भूमि के भू-अर्जन पर बाजार दर के चार गुना मुआवजे के निर्णय का भी उल्लेख किया।

निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री के अनुसार मध्यप्रदेश एक वर्ष में सर्वाधिक निवेश आकर्षित करने वाला देश का तीसरा राज्य बना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 34 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से करीब 15 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। रीवा, दतिया और सतना में हवाई अड्डों के लोकार्पण के बाद प्रदेश में हवाई अड्डों की संख्या आठ होने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को सिंचाई विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा से प्रेरणा लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार विकसित भारत के साथ विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ लगातार काम किया जा रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ को इसी सोच का हिस्सा बताया गया है।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्वेताम्बर जैन समाज के नवीन उपाश्रय भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर