जहरीली शराबकांड पर राजनीति

सागर जहरीली शराबकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, शराबकांड को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार और प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

By : दिव्या मिस्त्री
सागर जहरीली शराबकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, शराबकांड को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में हुए जहरीली शराबकांड को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से चर्चा के दौरान सिंघार ने दावा किया कि जहरीली शराब उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के धार जिले से आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में शासन-प्रशासन के बड़े अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

‘मध्यप्रदेश में हिंदू सबसे ज्यादा खतरे में’

उमंग सिंघार ने भाजपा और हिंदू संगठनों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बाद अगर कहीं हिंदू सबसे ज्यादा खतरे में हैं, तो वह मध्यप्रदेश है। उन्होंने इंदौर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मुरैना और सागर में हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि सागर में जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौतें लोधी समाज के लोगों की हुई हैं। सिंघार ने सवाल किया कि इतने बड़े हादसे के बाद RSS और VHP का कोई नेता पीड़ित परिवारों के बीच क्यों नहीं पहुंचा।

*प्रह्लाद पटेल और उमा भारती की चुप्पी पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की कथित चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन संगठनों और नेताओं की ओर से हिंदू हितों की बात की जाती है, उन्हें सागर की घटना में पीड़ित परिवारों की आवाज उठानी चाहिए थी। सिंघार ने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।

अधिकारियों और शराब ब्रांड्स पर लगाए आरोप

सिंघार ने प्रशासनिक साठगांठ का आरोप लगाते हुए एसपी अनुराग सुजानिया और आबकारी अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना और संजय दुबे का नाम लेते हुए पूछा कि डिस्टिलरी में मिथेनॉल कैसे पहुंचा। सिंघार ने दावा किया कि ‘रॉयल ब्रांड’ और ‘सागर गोल्ड’ शराब से लोगों की मौत हुई, जबकि प्रशासन ने कुछ ही घंटों में सागर गोल्ड को क्लीन चिट दे दी। उन्होंने प्रतिबंध का आदेश जारी होने और बाद में वापस लिए जाने पर भी सवाल उठाया।

4 लाख के मुआवजे को बताया नाकाफी

उमंग सिंघार ने सरकार की ओर से घोषित 4 लाख रुपये के मुआवजे को अपर्याप्त बताया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को कम से कम 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही दावा किया कि स्थानीय कांग्रेस संगठन ने पहले ही अवैध शराब को लेकर शिकायत की थी, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई।

‘जनता की जान की कीमत तय करे सरकार’

सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर जहरीली शराब की सप्लाई चेन, अधिकारियों की भूमिका और कथित लापरवाही की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक मदद देने की मांग की।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की योजना बनाई है, जिसमें ESB और MPPSC शामिल हैं। आंगनबाड़ी पदों सहित कुल भर्ती एक लाख के करीब होगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर