Dongargaon: चमत्कार के नाम पर फैलाई भ्रांति, पर्दाफाश बना जानलेवा

margaon-murder-case-superstition-goddess-footprints

Dongargaon: चमत्कार के नाम पर फैलाई भ्रांति, पर्दाफाश बना जानलेवा

dongargaon चमत्कार के नाम पर फैलाई भ्रांति पर्दाफाश बना जानलेवा

पड़ोसी ने ही दिया था हत्या की वारदात को अंजाम

margaon murder case superstition: छत्तीसगढ़ के डोंगरगांव ग्राम मारगांव में धर्म और अंधविश्वास के नाम पर फैले छल का पर्दाफाश करने वाले व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक आगेश्वर साहू (40 वर्ष) पिता रामेश्वर साहू की हत्या उसके ही पड़ोसी महेश सिन्हा ने की है। यह घटना रविवार की है, जिसका संज्ञान पुलिस ने सोमवार को लिया।

चमत्कार के नाम पर ठगी, अवैध संबंध से जुड़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, आरोपी महेश सिन्हा ने नवदुर्गा उत्सव के दौरान गांव की एक महिला के घर के बाहर पदचिन्ह बनाया था, जिसे उसने माता लक्ष्मी के पदचिन्ह बताकर आसपास के गांवों में चमत्कार की अफवाह फैलाई।दरअसल, जिस महिला के घर पदचिन्ह बनाया गया था, उस महिला से आरोपी के अवैध संबंध भी थे। गांव की बैठक में आरोपी और संबंधित महिला ने इस संबंध की बात स्वीकार भी की थी।

आरोपी पर 50,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया

मृतक आगेश्वर साहू, जो उक्त महिला के रिश्तेदार थे, ने इस पूरे प्रकरण और धार्मिक धोखाधड़ी का खुलकर विरोध किया था। गांव की बैठक में मृतक के कहने पर आरोपी पर 50,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। यही बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसने आगेश्वर की हत्या की साजिश रच डाली।

खेत में मिला शव, खून सने कपड़े बरामद

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया। जांच के दौरान कुत्ता सीधे आरोपी के घर पहुंचा, जहां से खून से सने कपड़े बरामद किए गए।खेत के पास धान की बाली, खून के निशान और संघर्ष के सबूत मिले। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था और शव को कच्चे कुएं में फेंक दिया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी महेश सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें उसने कई अहम तथ्य कबूल किए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

सुबह खेत देखने निकला, शाम को लापता मिला

रविवार सुबह लगभग 7 बजे आगेश्वर अपने खेत की फसल देखने साइकिल से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो खेत के पास उनकी साइकिल मिली, पर वे नहीं मिले।देर रात ग्रामीणों ने आरोपी महेश सिन्हा को खेत के पास खून से सने कपड़ों और चप्पलों में देखा। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी घबराहट की हालत में मौके से अपने कपड़े वहीं छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों और फिर पुलिस को सूचना दी। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना  

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।