मासूम की दर्दनाक मौत

मोबाइल चार्जर की एक छोटी सी लीड बनी काल, पन्ना जिले में चार्जर के कारण चार साल के बच्चे की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में चार्जर से करंट लगने की वजह से एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना रक्षाबंधन के दिन हुई।

By : दिव्या मिस्त्री
मोबाइल चार्जर की एक छोटी सी लीड बनी काल, पन्ना जिले में चार्जर के कारण चार साल के बच्चे की मौत

MP के पन्ना जिले में एक अत्यंत हृदय विदारक दुर्घटना सामने आई है। जहां चार साल के 1 मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। खेल-खेल में मोबाइल चार्जर काल बन गया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। यह पूरी घटना पवई थाना क्षेत्र का है।

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

जानकारी के अनुसार.. रक्षाबंधन पर्व पर अपनी मां के साथ नाना गोपाल सिंह यादव के घर आए 4 वर्षीय मासूम तांसू यादव की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्चा घर में खेलते समय मोबाइल लेने की जिद में चार्जर की लीड खींचने लगा। इसी दौरान दीवार में लगा पूरा बिजली का बोर्ड उखड़कर नीचे आ गिरा और मासूम उसकी चपेट में आ गया। परिजन तुरंत अचेत बालक को पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिजली का तेज झटका लगने से हुई मृत्यु 

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश सोनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे की मृत्यु बिजली का तेज झटका लगने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पवई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस असमय हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र और परिवार में गहरा शोक व्याप्त है

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की योजना बनाई है, जिसमें ESB और MPPSC शामिल हैं। आंगनबाड़ी पदों सहित कुल भर्ती एक लाख के करीब होगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर