मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात

मिस इंडिया छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री से भेंट

मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात

मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री से मिलकर नारी सशक्तिकरण पर चर्चा की और विधानसभा की कार्यवाही को प्रेरणादायक बताया।

मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधानसभा में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अनुष्का ने मुख्यमंत्री को नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। 

अधिक प्रोत्साहित कर सकेंगी

इस दौरान अनुष्का ने बताया कि वे आज विधानसभा की ऐतिहासिक कार्यवाही को सुनने विशेष रूप से पहुंची थीं.और यह अनुभव अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण की प्रक्रिया को करीब से देखना उनके लिए एक नई सीख रही, जिससे वे समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए और अधिक प्रोत्साहित कर सकेंगी।

जागरूक समाज की पहचान

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के शक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सुखद है कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं, जो एक सशक्त और जागरूक समाज की पहचान है।

प्रदेश के लिए गर्व का विषय

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि इस तरह की पहल महिलाओं के आत्मविश्वास को और मजबूत करेंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नई पीढ़ी की बेटियां शिक्षा, कला, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अनुष्का सोन को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरक बनें। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

राज्य

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए धान खरीदी केंद्र और आजीविका भवन का निर्माण शामिल है।

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का शुभारंभ

राज्य

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का शुभारंभ

हरियाणा विधानसभा में CPA इंडिया रीजन के सम्मेलन का शुभारंभ, जहां लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर चर्चा हुई।

“पंजाब में महिलाओं और किसानों के साथ विश्वासघात हुआ”: हरियाणा सीएम सैनी

राज्य

“पंजाब में महिलाओं और किसानों के साथ विश्वासघात हुआ”: हरियाणा सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर किसानों और महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया, जबकि हरियाणा में महिलाओं के लिए योजनाएं सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं।

असम में लागू होगा UCC, विधानसभा में बिल हुआ पेश

देश-विदेश

असम में लागू होगा UCC, विधानसभा में बिल हुआ पेश

असम विधानसभा में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने UCC बिल पेश किया, जिसमें जनजातियों और पारंपरिक रिवाजों को छूट दी गई है।