प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

मोदी की अपील पर CM की पहल

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के cm ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल जंग के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद तमाम प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी अपने काफिले को कम कर दिया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम  विष्णु देव साय ने भी अपने काफिले में कटौती की है। इसके साथ उन्होंने मंत्रियों और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों के साथ प्रदेशवासियों से वाहनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है।

EV गाड़ियों को भी शामिल

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काफिले में 5 गाड़ियों की कटौती की है. अब काफिले में 13 की जगह केवल 8 गाड़ियां चलेंगी. इसके साथ उन्होंने जल्द की काफिले में EV गाड़ियों को भी शामिल करने की बात कही है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि आज समय की मांग है. वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस कठिन दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है.

इसी भावना से प्रेरित होकर

इसी भावना से प्रेरित होकर, मेरे आधिकारिक भ्रमणों के दौरान अब केवल अत्यावश्यक वाहनों को ही कारकेड में शामिल किया जाएगा. मैंने मंत्रीगणों तथा विभिन्न निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी वाहनों एवं अन्य सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है.

अनावश्यक निजी वाहनों के प्रयोग से बचें

इसके साथ ही, राज्य के समस्त शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में परिवर्तित करने की दिशा में ठोस कार्यवाही शुरू की जाएगी. मैं प्रदेशवासियों से हार्दिक अपील करता हूँ कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग करें, कारपूलिंग को अपनाएं और अनावश्यक निजी वाहनों के प्रयोग से बचें.

संबंधित सामग्री

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

राज्य

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक PWD परियोजना के निर्माणाधीन स्लैब के ढहने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

जुर्म गाथा

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दो ट्रैक्टरों की रेस के चलते 6 महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल हुए।

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

राज्य

छत्तीसगढ़: 14 वर्षीय नाबालिग ने की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में 14 वर्षीय नाबालिग ने 4 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।