मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

mp-bus-strike-called-off-cm-mohan-yadav-bus-operators-meeting

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा अब नहीं होगी हड़ताल

MP bus strike called off: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों (बस ट्रांसपोटर्स) ने चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बस ऑपरेटर्स की सभी शंकाओं/कठिनाई का मिल-बैठकर हल निकाला जाएगा।

Cm mohan yadav

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनर्स के पदाधिकारी, परिवहन मंत्री से मिलकर अपनी सभी शंकाओं/कठिनाईयों/समस्याओं का समाधान कराएंगे। इसके लिए वे परिवहन मंत्री को भी निर्देशित कर रहे हैं। दोनों पक्षों की चर्चा और समाधान के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन द्वारा जारी की गई एक सूचना एवं एक अधिसूचना को होल्ड करने के निर्देश दिए।

यात्रियों को मिले सुविधा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के हर ग्रामीण अंचल तक यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिले। इसलिए हम हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। इस लक्ष्य के लिए हम कटिबद्ध हैं। सबके हितों की रक्षा हो और लोक परिवहन सेवा भी निर्बाध रूप से चलती रहे, यही हमारा ध्येय है।

MP bus strike called off: हड़ताल ली वापस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बातचीत और अपनी मांगों के संबंध में चर्चा एवं उपर्युक्त सूचना को होल्ड करने का आश्वासन मिलने के बाद मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन (बस ट्रांसपोटर्स) के पदाधिकारियों ने आगामी 2 मार्च 2026 से प्रारंभ होने वाली बस हड़ताल वापस ले लेने की घोषणा की है। एसोसिएशन ने विषय का संतोषजनक समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हृदय से आभार भी जताया।

बैठक में सचिव परिवहन श्री मनीष सिंह, बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी एवं प्रदेश के दस संभागों से आए बस ऑनर्स उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

देश-विदेश

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे और Vivatech 2026 सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस और अमेरिका के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं।

 T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

खेल

T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया, स्मृति और शेफाली की शानदार पारी के साथ।

'डील साइन हो गई, जंग खत्म'... ट्रम्प के ऐलान से दुनिया को राहत, जाने समझौते की शर्ते

देश-विदेश

'डील साइन हो गई, जंग खत्म'... ट्रम्प के ऐलान से दुनिया को राहत, जाने समझौते की शर्ते

अमेरिका और ईरान ने वर्साय पैलेस में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और क्षेत्रीय तनाव कम करने पर सहमति हुई।


सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।