MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

mp-cag-report-teacher-vacancy-rural-schools

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

mp  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खालीकैग की रिपोर्ट में खुलासा

मध्यप्रदेश की सरकारी शिक्षण व्यवस्था को लेकर कैग की रिपोर्ट ने गंभीर तस्वीर सामने रख दी है. 2026 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रदेश भर में एक लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं.रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षकों की सबसे ज्यादा कमी ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में है, जबकि शहरी इलाकों में कई जगह स्वीकृत पदों से ज्यादा शिक्षक पदस्थ पाए गए।

हजारों स्कूल ऐसे, जहां एक भी शिक्षक नहीं

कैग की रिपोर्ट बताती है कि प्रदेश में 1,895 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी शिक्षक पदस्थ नहीं है। वहीं 435 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें नामांकन शून्य है.इसके अलावा 29,116 स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी दर्ज की गई है, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ रहा है।रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी के चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई स्कूलों में एक या दो शिक्षक ही पूरे स्कूल का काम संभाल रहे हैं.इसके उलट भोपाल, इंदौर समेत कुछ बड़े शहरों में शिक्षकों की संख्या स्वीकृत पदों से अधिक पाई गई। यह असंतुलन लंबे समय से बना हुआ है।

युक्तियुक्तकरण नहीं, इसलिए बिगड़ा संतुलन

कैग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जिला स्तर पर प्राथमिक शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण ठीक से नहीं किया गया। इसी वजह से कुछ जिलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं और कुछ जगहों पर भारी कमी बनी हुई है.वर्ष 2022 में 46 जिलों में प्राथमिक शिक्षकों के 1,72,336 स्वीकृत पद थे, जिनमें से 1,56,084 शिक्षक कार्यरत पाए गए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार (RTE) के मानकों के अनुसार इन जिलों में 1,53,643 शिक्षकों की जरूरत थी, इसके बावजूद 2,441 प्राथमिक शिक्षक अतिरिक्त पाए गए।इसके बाद भी शिक्षकों का समायोजन करने के बजाय 7,429 नए शिक्षकों की भर्ती कर दी गई, जिससे असंतुलन और बढ़ गया।

ग्रामीण स्कूलों में हालात ज्यादा खराब

कैग के आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में 62,213 स्कूल हैं। यहां 2,81,887 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 1,98,175 शिक्षक कार्यरत हैं, यानी सिर्फ 70.30 प्रतिशत पद ही भरे हुए हैं.वहीं शहरी क्षेत्रों के 4,601 स्कूलों में 47,556 स्वीकृत पदों के मुकाबले 43,319 शिक्षक कार्यरत हैं, जो करीब 91 प्रतिशत है।

3000 शिक्षकों की भर्ती का परिणाम जारी

शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार लगातार भर्तियां कर रही है। इसी क्रम में 13,089 प्राथमिक शिक्षकों की चयन परीक्षा का परिणाम हाल ही में जारी किया गया है.सरकार का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले यानी जुलाई से चयनित शिक्षकों की पदस्थापना कर दी जाएगी, लेकिन कैग रिपोर्ट साफ इशारा कर रही है कि सिर्फ भर्ती से नहीं, सही वितरण से ही हालात सुधरेंगे।  

संबंधित सामग्री

'डील साइन हो गई, जंग खत्म'... ट्रम्प के ऐलान से दुनिया को राहत, जाने समझौते की शर्ते

देश-विदेश

'डील साइन हो गई, जंग खत्म'... ट्रम्प के ऐलान से दुनिया को राहत, जाने समझौते की शर्ते

अमेरिका और ईरान ने वर्साय पैलेस में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और क्षेत्रीय तनाव कम करने पर सहमति हुई।


सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।