घबराइए नहीं.. MP में पर्याप्त उपलब्ध है पेट्रोल, डीजल और गैस - उप मुख्यमंत्री

mp-petrol-diesel-gas-supply-deputy-cm-statement

घबराइए नहीं.. MP में पर्याप्त उपलब्ध है पेट्रोल, डीजल और गैस - उप मुख्यमंत्री

घबराइए नहीं mp में पर्याप्त उपलब्ध है पेट्रोल डीजल और गैस - उप मुख्यमंत्री

MP Fuel Supply Updates: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य पूर्व देशों के दृष्टिगत प्रदेश में पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा के लिए गठित मंत्रि मंडल समिति की बैठक शुक्रवार को मंत्रालय में आयोजित हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, द्वारा समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। मंत्री काश्यप वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई।

MP में पर्याप्त उपलब्ध है पेट्रोल

कार्रवाई के आदेश

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में LPG गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।  बैठक में गैस एजेंसियों के संचालन, सिलेंडर वितरण की समयबद्धता और उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यदि कहीं वितरण व्यवस्था में अनियमितता या विलंब की शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में एलपीजी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा गैस कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत किया जाए, जिससे प्रदेश में एलपीजी गैस की निर्बाध उपलब्धता बनी रहे।

[caption id="attachment_140766" align="alignnone" width="1148"]मंत्रि मंडल समिति की बैठक मंत्रि मंडल समिति की बैठक[/caption]

कालाबाजारी पर नजर

खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। मंत्री राजपूत ने कहा कि गैस एजेंसियों और तेल कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर मांग और आपूर्ति की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए, जिससे किसी क्षेत्र में सिलेंडर की कमी की स्थिति न बने।

मंत्री राजपूत ने पेट्रोल, डीजल, ATS, क्रूड ऑयल एवं घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है एवं निरंतर आपूर्ति जारी है। प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभी तक 115 स्थानों पर जांच की गई, 350 सिलेण्डर जब्त किये गए तथा 2 FIR की गई। 

मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि सिलेण्डर बुकिंग के लिये बनाये गये पोर्टल में तकनीकी खराबी आने के कारण समस्या हुई। इसे दुरुस्त किया जाये। एजेंसियों में आवश्यकता अनुसार ऑफलाइन बुकिंग भी की जाये।  बैठक में अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण रश्मि अरुण शमी ने पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता एवं प्रदेश के  प्रवासियों को खाड़ी देशों से वापस लाने के लिये किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। 

MP Fuel Supply Updates: सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक

ऑयल कंपनी के स्टेट नोडल ऑफिसर अजय श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक वाटलिंग प्लांट एवं वितरकों के गोदाम में उपलब्ध है। आशंकित उपभोक्ताओं द्वारा अत्यधिक गैस सिलेण्डर की बुकिंग के कारण सर्वर पर अतिरिक्त लोड आने से असुविधा हो रही थी, जिसे त्वरित व्यवस्थित किया जा रहा है एवं अतिशीघ्र स्थिति सुधार ली जाएगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा विगत अंतिम रिफिल के 25 दिन पश्चात पुनः बुकिंग कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति है, अतः उपभोक्ता अनावश्यक रूप से अफवाहों से भ्रमित न हों।

‘जिला स्तर बनाए कंट्रोल रूम’

देश की रिफायनरी उच्च क्षमता पर कार्य कर रही है तथा पश्चिम एशिया के अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। घरेलू पीएनजी तथा सीएनजी की आपूर्ति भी निरंतर जारी है एवं बिना कटौती के जारी रहेगी। राज्य स्तर के साथ जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाए जाने एवं प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। गैस आपूर्ति के संबंध में किसी भी शिकायत/सुझाव के लिये इंडियन ऑयल के टोलफ्री नंबर 1800-2333-555, एचपीसीएल का टोलफ्री नंबर 1800-258-7170 तथा भारत पेट्रोलियम का टोलफ्री नंबर 1800-22-4344 पर संपर्क किया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।