BHOPAL: एक लाख युवाओं को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी, युवा उत्वस में सीएम ने की घोषणा

mp-yuva-utsav-2025-job-opportunities

BHOPAL: एक लाख युवाओं को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी, युवा उत्वस में सीएम ने की घोषणा

bhopal एक लाख युवाओं को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी युवा उत्वस में सीएम ने की घोषणा

mp yuva utsav 2025: मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 29वें राज्यस्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोजगार अवसर, स्वरोजगार और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की योजनाओं की जानकारी दी।

युवा उत्सव का उद्घाटन और नियुक्ति-पत्र वितरण

मप्र सरकार ने वर्ष 2025 को निवेश, रोजगार और युवाओं के कौशल विकास का वर्ष घोषित किया है। इस अवसर पर 11,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। कर्मचारी चयन मंडल और म.प्र. लोक सेवा आयोग के माध्यम से लगभग एक लाख पदों पर भर्ती की जा रही है। सरकार का लक्ष्य इसे 2.5 लाख भर्तियों तक बढ़ाना है।

mp yuva utsav 2025: युवा शक्ति ही भविष्य की ताकत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के सबसे युवा राज्यों में से एक है। युवाओं की ऊर्जा और उमंग राज्य की असली मैनपावर है। उन्होंने दो दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया और सभी संभागों के युवाओं द्वारा तैयार विज्ञान मेला प्रादर्शों का अवलोकन किया। उत्सव का समापन 18 नवंबर को होगा।

युवाओं ने हर क्षेत्र में लगाई लंबी छलांग

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने सभी क्षेत्रों में लंबी छलांग लगाई है। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

स्वरोजगार और ऋण सुविधा

राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत 7 लाख युवाओं को स्वरोजगार हेतु 5,000 करोड़ रुपये के ऋण प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत 20,000 से अधिक युवाओं को 41 करोड़ रुपये से अधिक का स्टाइपेंड दिया गया।

खेल और युवा कल्याण में प्रदेश की प्रगति

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में युवाओं को खेल और योग के माध्यम से स्वस्थ्य बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के युवा भारत को विकसित और मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रतिभाओं को प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नृत्याचार्य पद्मश्री रामलाल बरेठ को 51 हजार, शूटिंग प्लेयर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को 2 लाख और एथलीट सुश्री रंजना यादव को 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसके अलावा 144 युवतियों को मां तुझे प्रणाम योजना के तहत पश्चिमी सीमा भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

खेलों में प्रदेश की उपलब्धियां

जॉब फेयर के माध्यम से 61,000 से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए। मुख्यमंत्री ने खेलों में प्रदेश की विशिष्ट उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अब ‘स्पोर्ट्स पॉवर’ के रूप में उभर रहा है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया। Read More:- 19 नवंबर को किसानों के खाते में आएंगे पैसे: पीएम-किसान की 21वीं किस्त जारी

संबंधित सामग्री


सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।