मुजफ्फरनगर आग हादसा: सिविल लाइन की तीन दुकानों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

muzaffarnagar-aag-hadsa-ghas-mandi

मुजफ्फरनगर आग हादसा: सिविल लाइन की तीन दुकानों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

By:

Ranu

मुजफ्फरनगर आग हादसा सिविल लाइन की तीन दुकानों में लगी भीषण आग मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर आग हादसा: चूल्हा रिपेयरिंग और सिलाई मशीन की दुकानें बनीं आग की जद में

मुजफ्फरनगर आग हादसा: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार देर रात सिविल लाइन क्षेत्र के पुरानी घास मंडी इलाके में भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लपटों ने आसपास की तीन दुकानों को अपनी जद में ले लिया। बताया जा रहा है कि इनमें चूल्हा रिपेयरिंग और सिलाई मशीन की दुकानें पूरी तरह जल गईं।

स्थानीय लोगों ने दिया दमकल को सूचना

मुजफ्फरनगर आग हादसा: जानकारी के मुताबिक, जब लोगों ने दुकानों से धुआं उठते देखा तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कई बार सिलेंडरों में विस्फोट की आशंका के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सिलेंडर बरामद, राहत की बात – कोई हताहत नहीं

दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद  गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की खबर नहीं मिली है। हालांकि, आग से लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

मुजफ्फरनगर आग हादसा: पुलिस जांच में जुटी, वीडियो हुआ वायरल

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की लपटें आसमान छूती नजर आ रही हैं। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आग लगने के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

संबंधित सामग्री

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

राज्य

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के पूर्व NDA ने विधायकों को होटल में शिफ्ट किया, जिसे राजनीतिक आशंकाओं और असुरक्षा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

राज्य

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक PWD परियोजना के निर्माणाधीन स्लैब के ढहने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राज्य

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राजस्थान सरकार ने विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे खनन क्षेत्र और नागरिक सुरक्षा कोर में बड़े बदलाव आएंगे।

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।