दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे हरियाणा सीएम सैनी, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

एनडीए सरकार के 12 साल पूरे

दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे हरियाणा सीएम सैनी, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

एनडीए सरकार की 12वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक होगी, जिसमें विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे हरियाणा सीएम सैनी पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे हरियाणा सीएम सैनी, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता | None

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत 10 जून को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री भाग लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय, विकास परियोजनाओं की प्रगति तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

एनसीआर और विकास परियोजनाओं की होगी समीक्षा

बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। हरियाणा से जुड़े मुद्दों, विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चल रही परियोजनाओं और बुनियादी ढांचा विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है।

इसके अलावा केंद्र सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर भी चर्चा होगी। प्रधानमंत्री राज्यों से योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव की जानकारी ले सकते हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में चल रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक पहलों का प्रस्तुतीकरण भी करेंगे।

चुनावी राज्यों पर भी हो सकती है चर्चा

राजनीतिक दृष्टि से भी यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि उन राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है, जहां अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

पंजाब दौरे पर सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हाल के महीनों में पंजाब के लगातार दौरे कर रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा की पंजाब में संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। बताया जाता है कि सैनी पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त फीडबैक और राजनीतिक आकलन को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाते रहे हैं।

पंजाब पर भाजपा की विशेष नजर

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा पंजाब में अपने जनाधार का विस्तार करने के प्रयासों में जुटी हुई है। इसी रणनीति के तहत राज्य में संगठन को मजबूत करने और नए सामाजिक वर्गों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में नायब सिंह सैनी पार्टी की इस रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

झज्जर को 75.37 करोड़ की विकास सौगात, हरियाणा CM सैनी ने 9 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

राज्य

झज्जर को 75.37 करोड़ की विकास सौगात, हरियाणा CM सैनी ने 9 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर में 75 करोड़ की नौ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें अनुसंधान और शिक्षा के केंद्र शामिल हैं।

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

राज्य

कैमूर को मिली 196 करोड़ की विकास सौगात, सीएम सम्राट चौधरी ने किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर जिले में 196 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें हवाई अड्डा और धार्मिक स्थलों के विकास शामिल हैं।

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।

सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रुपये स्वीकृत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रुपये स्वीकृत

मध्यप्रदेश सरकार ने विकास और जन-कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को अनुमोदन दिया, जिसमें इंदौर मेट्रो और वन्यजीव संरक्षण योजनाएं शामिल हैं।

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

राज्य

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए धान खरीदी केंद्र और आजीविका भवन का निर्माण शामिल है।