nimach car truck accident:सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, सांवलिया सेठ से दर्...

nimach-car-truck-accident

nimach car truck accident:सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, सांवलिया सेठ से दर्शन कर लौट रहे थे चारों

nimach car truck accidentसड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत सांवलिया सेठ से दर्शन कर लौट रहे थे चारों

nimach car truck accident: नीमच जिले के नयागांव के पास गुरुवार रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को मातम में डाल दिया। सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे चार दोस्तों की कार तेज रफ्तार ट्रक में जा घुसी, जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई और चौथा गंभीर रूप से घायल है।

nimach car truck accident: सामने चल रहे ट्रक में घुसी कार

हादसा रात करीब पौने 2 बजे एमपी-राजस्थान सीमा पर हुआ। मल्हारगढ़ के चार दोस्तों की आई-20 कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।मृतकों की पहचान पिंकेश मांदलिया, भारत मोरी (डांगी), और गोवर्धन लसूड़िया के रूप में हुई है। चौथा यात्री, राय सिंह (भैंसाखेड़ा) गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

nimach car truck accident: अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन से जुड़े पिंकेश

पिंकेश मांदलिया अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के सक्रिय सदस्य थे। उनके निधन से मल्हारगढ़ नगर के व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग अस्पताल और घटनास्थल पर जुटकर हादसे के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे थे।

तेज रफ्तार बना कारण

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उन्होंने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट में हादसे को तेज रफ्तार और सड़क पर वाहन नियंत्रण न होने से जोड़ा जा रहा है। Also Read-देश के 4 राज्यों में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, MP-CG में लाखों नाम कटे

संबंधित सामग्री

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

देश-विदेश

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक विनाश किया, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका। कराकस सहित कई शहरों में इमारतें ढहीं।

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।