नितिन नबीन का इंदौर में स्वागत

इंदौर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत,CM डॉ. मोहन बोले-PM मोदी के जन्मदिन पर चलेगा सेवा संकल्प अभियान

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इंदौर पहुँचने पर किया गया भव्य स्वागत। मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ।

By : दिव्या मिस्त्री
इंदौर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत,CM डॉ. मोहन बोले-PM मोदी के जन्मदिन पर चलेगा सेवा संकल्प अभियान

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मध्यप्रदेश के दौरे पर इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नितिन नबीन के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक स्वागत की तैयारियां की गईं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बीजेपी सेवा और संकल्प के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश में कई जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

ग्रामीणों को मिलेगी निशुल्क रजिस्ट्री की सुविधा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना का अभियान भी शुरू किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी की भूमि से संबंधित रजिस्ट्री का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जहां ग्रामीण आबादी की निशुल्क रजिस्ट्री की व्यवस्था अभियान के तहत की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को उनकी संपत्ति से जुड़े अधिकारों का दस्तावेज उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के संबंध में कानूनी दस्तावेज मिल सकेंगे और भविष्य में उन्हें कई तरह की प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुविधा मिल सकती है।

विश्वकर्मा जयंती पर PM विश्वकर्मा योजना का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती भी है और यह संयोग विशेष है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को अपनी कला और कौशल को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के प्रतीक हैं। ऐसे में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कारीगरों और हुनरमंद लोगों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है।

इंदौर में नितिन नबीन का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी इंदौर पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष तैयारियां की गईं। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल गांधीनगर तक अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के मुताबिक नितिन नबीन खुले वाहन में रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के मौजूद रहने की संभावना है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जैन और मंदसौर के दौरे पर भी जाएंगे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

बीजेपी मध्यप्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम उज्जैन के रामघाट से होगी।

यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिप्रा नदी के तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा पर्व’ के रूप में मनाया जाएगा।

अभियान के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता प्रदेशभर में विभिन्न सेवा गतिविधियों में शामिल होंगे। पार्टी की ओर से बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। कार्यकर्ता प्रदेश के सभी बूथों के लाभार्थियों के घरों में भी दीये जलाएंगे। अभियान के जरिए संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने बड़ी सफलता हासिल की, कई नगर निगमों में बहुमत प्राप्त किया।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर