वाराणसी एयरपोर्टः पैसेंजर ने फ्लाइट का इमरजेंसी गेट का कवर खोला

passenger-opens-emergency-door-cover-akasa-flight-delayed-varanasi-airport

वाराणसी एयरपोर्टः पैसेंजर ने फ्लाइट का इमरजेंसी गेट का कवर खोला

वाराणसी एयरपोर्टः पैसेंजर ने फ्लाइट का इमरजेंसी गेट का कवर खोला

फ्लाइट में हुई एक घंटे की देरी पुलिस ने पकड़ा

वाराणसी एयरपोर्ट पर अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट QP 1491 ने गुरुवार रात को बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने से पहले एक घंटे की देरी का सामना किया। देरी का कारण एक पैसेंजर द्वारा इमरजेंसी गेट का कवर खोलना था, जिससे फ्लाइट के संचालन में अफरा तफरी मच गई और सुरक्षा उपायों के तहत विमान को रनवे से वापस एप्रन पर लाना पड़ा। passenger opens emergency door cover akasa flight delayed varanasi airport   अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट QP 1491 मुंबई से वाराणसी पहुंची थी और उसी फ्लाइट को QP 1424 के रूप में रात 7 55 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होना था। जैसे ही फ्लाइट को एप्रन से पुशबैक कर रनवे की ओर बढ़ाया गया, सुल्तानपुर के रहने वाले पैसेंजर अजय तिवारी ने अचानक इमरजेंसी गेट के हैंडल का कवर खोल दिया। इससे फ्लाइट अलार्म बजने लगा और विमान की सुरक्षा में खलल पड़ा। क्रू मेंबर ने तुरंत पायलट को सूचित किया और पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। इसके बाद फ्लाइट को वापस एप्रन पर लाया गया और पैसेंजर को तुरंत उतार लिया गया। सुरक्षा जांच और प्रक्रियाओं के बाद फ्लाइट एक घंटे की देरी से 8 55 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ी।  varanasi airport  

पुलिस ने पैसेंजर को पकड़ा

वाराणसी एयरपोर्ट प्रशासन ने पैसेंजर को फूलपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी अजय तिवारी को हिरासत में लिया और उसकी पूछताछ की। फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि यह गलती से हुआ था। पुलिस ने पैसेंजर के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया है।

सुरक्षा खतरे के बारे में विशेषज्ञों का मत

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इमरजेंसी गेट के हैंडल पर कवर होता है जो इसे केबिन दबाव से बचाता है और अगर कवर हटाया जाता है, तो हैंडल खुला रहता है। यह स्थिति लैंडिंग के दौरान गेट के खुलने का खतरा उत्पन्न करती है, जिससे विमान को गंभीर सुरक्षा खतरा हो सकता है। passenger opens emergency door cover akasa flight delayed varanasi airport   विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कवर गलती से नहीं खोला जा सकता है। इसे जानबूझकर ही हटाया जा सकता है, जिसके लिए जोर लगाना पड़ता है। Read More:-NSA अजीत डोभाल और पुतिन की मुलाकात: पुतिन इस साल भारत आएंगे Watch Now :-रक्षाबंधन पर अपनों से मिलने की कीमत 4 गुना!    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून का पालन सर्वोपरि है, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन को रद्द कर दिया गया।

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स 

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग की समीक्षा करते हुए नई वन संरक्षण योजनाओं और टास्क फोर्स की घोषणा की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर, सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन हुआ निरस्त। अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं।

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राज्य

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति ने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर लिया आशीर्वाद, देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की