Patna 10 Year OLD Girl Murder: 10 साल की मासूम की हत्या, घर के पास फेंकी लाश

Patna Girl Murder Shocks Community

Patna 10 Year OLD Girl Murder: 10 साल की मासूम की हत्या, घर के पास फेंकी लाश

A 10-year-old girl, Roshni Kumari, was found murdered in Patna. Her body was discovered wrapped in a blanket about 500 meters from her home.

patna 10 year old girl murder 10 साल की मासूम की हत्या घर के पास फेंकी लाश

Patna 10 Year OLD Girl Murder: पटना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रही है। एक  10 साल की बच्ची की हत्या कर उसके शव को कंबल में लपेटकर घर से करीब 500 मीटर की दूर एक गली पर फेंक दिया गया। यह मामला बाईपास थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने FSL टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया और छानबीन पर जुटी है। मृतक बच्ची का नाम रोशनी कुमारी है, जो 6वीं क्लास में पढ़ रही थी, बच्ची 22 अप्रैल को लापता हुई थी।

पिता का बयान

पिता अनु यादव ने बताया कि - 'हम आसपास के घरों में दूध बेचते हैं। बुधवार सुबह बेटी पास के शिवकुमार ठाकुर के घर दूध देने निकली थी, उसके बाद नहीं लौटी। हम उसे तलाशते रहे।

हमने बेटी को स्कूल से लेकर गांव में सब जगह ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिली। रिश्तेदारों के घर भी गए। सोचा वो वहां चली गई होगी। बेटी वहां भी नहीं मिली।

इसके बाद हमने बाईपास थाने को सूचना दी। पुलिस ने भी हमारे साथ गांव में घूम-घूमकर पड़ताल की। पुलिस ने शिवकुमार ठाकुर से भी बात की। शिवकुमार ने बताया कि बेटी उसके घर दूध देने आई थी। दूध देने के बाद वो वहां से निकल गई।

मेरी कुछ लोगों से दुश्मनी तो है, लेकिन पता नहीं किसने मेरी बच्ची को मारकर फेंक दिया। स्कूल यूनिफॉर्म में ही उसकी बॉडी मिली है।'

मृतिका की दादी का बयान

बच्ची की दादी राजमंति देवी ने कहा कि - ‘बुधवार पोती यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल जाने के लिए तैयार थी। मेरे ही कहने पर वो पड़ोस के घर दूध पहुंचाने के लिए गई। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।

मैंने दूध पहुंचाने नहीं कहा तो शायद रोशनी आज जिंदा होती। गुरुवार की सुबह उसकी लाश गली में मिली। अपराधियों ने रोशनी को मार कर फेंक दिया है।

घर में कोई नहीं था। वो स्कूल के लिए तैयार भी हो चुकी थी। मैंने सोचा कि वो दूध देते हुए स्कूल चली जाएगी। 5 से 10 मिनट में उसे लौट जाना था, लेकिन वो नहीं आई। '  

थाना प्रभारी रंजीत कुमार का बयान

थानाप्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि- ‘बच्ची के लापता होने की सूचना परिजनों ने बुधवार की रात दी थी। रात भर छात्रा की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार की सुबह एक गली में छात्रा का शव मिला है। रोशनी कुमारी के शरीर पर कई गहरे जख्म हैं, जिसे देखकर लगता है कि हत्या से पहले उसकी जमकर पिटाई की गई है।

जिस जगह पर शव मिला है, वहां भी पुलिस की टीम रात में गई थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे लगता है कि हत्या कहीं और कर के बॉडी को घर के पास फेंका गया है।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। मामले की जांच तेज कर जल्द ही खुलासा करेंगे।’

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।