पीएम मोदी को सीएम धामी की शुभकामनाएं

CM धामी का पीएम मोदी को पत्र: खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं,बोले- ‘राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी,जीवेम शरदः शतम्’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर पत्र लिखकर उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

By : दिव्या मिस्त्री
CM धामी का पीएम मोदी को पत्र: खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं,बोले- ‘राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी,जीवेम शरदः शतम्’

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें भावपूर्ण पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं। पत्र में सीएम धामी ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व और विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री ने भगवद्गीता के कर्मयोग के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि लोक कल्याण के लिए समर्पित रहना ही वास्तविक तपस्या है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साधारण पृष्ठभूमि से देश के शीर्ष नेतृत्व तक की यात्रा को प्रेरणादायी बताया।

पहली मुलाकात का किया जिक्र

सीएम धामी ने पत्र में प्रधानमंत्री के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जब संगठन ने उन्हें पहली बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा था, तब नई दिल्ली स्थित पीएमओ में प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात के दौरान उनके मन में उत्साह के साथ संकोच भी था। धामी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने बेहद आत्मीयता से उनका स्वागत किया।

योजनाओं और उपलब्धियों का किया उल्लेख

पत्र में मुख्यमंत्री ने कौशल भारत, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना, परीक्षा पे चर्चा, पीएम श्री स्कूल, उज्ज्वला योजना, जनधन खाते और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन पहलों के जरिए युवाओं, महिलाओं और किसानों को विभिन्न क्षेत्रों में अवसर और आर्थिक सहयोग मिला है।

मुख्यमंत्री ने वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने जी-20, ब्रिक्स, क्वाड, चंद्रयान मिशन, रक्षा उत्पादन और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान से जोड़ा।

उत्तराखंड में सरकार के कार्यों का जिक्र

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून, मदरसा सुधार और नकल विरोधी कानून समेत सरकार की विभिन्न पहलों का उल्लेख किया।

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उत्तराखंड में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य शिविर, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार से जोड़ने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अंत में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए लिखा कि वे इसी ऊर्जा के साथ देश का मार्गदर्शन करते रहें—‘जीवेम शरदः शतम्’।

संबंधित सामग्री

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई, राजनीतिक मर्यादा पर जोर दिया।

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में पूजा की और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

चीता प्रोजेक्ट में जुड़ेगा नया अध्याय, गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में शिफ्ट होगी सीसीबी-2

चीता प्रोजेक्ट में जुड़ेगा नया अध्याय, गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में शिफ्ट होगी सीसीबी-2

मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत चीतों का संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास का विस्तार जारी है। नई मादा चीता का गांधी सागर वाइल्डलाइफ में स्थानांतरण।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले- बिना भेदभाव मिली नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले- बिना भेदभाव मिली नौकरी

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 818 युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर