प्रोजेक्ट चीता का विस्तार

चीता प्रोजेक्ट में जुड़ेगा नया अध्याय, गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में शिफ्ट होगी सीसीबी-2

मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत चीतों का संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास का विस्तार जारी है। नई मादा चीता का गांधी सागर वाइल्डलाइफ में स्थानांतरण।

By : दिव्या मिस्त्री
चीता प्रोजेक्ट में जुड़ेगा नया अध्याय, गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में शिफ्ट होगी सीसीबी-2

भोपाल/मंदसौर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 'प्रोजेक्ट चीता' मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में लगातार फल-फूल रहा है। अब इस प्रोजेक्ट एक और नया अध्याय जोड़ा जा रहा है। दरअसल, इस प्रोजेक्ट के तहत मध्यप्रदेश में चीतों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। 

बोत्सवाना से भारत लाई गई मादा चीता सीसीसीबी-2 को अब कूनो नेशनल पार्क से गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में स्थानांतरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 सितंबर को सीसीसीबी-2 को गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ेंगे। 

ढाई साल की उम्र में भारत आई थी मादा चीता

गौरतलब है कि बोत्सवाना के घांजी में जन्मी सीसीबी-2 करीब ढाई वर्ष की उम्र में इसी साल 28 फरवरी को भारत आई थी। उसे कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। उसके बाद उसे क्वारंटीन किया गया था। यह समय पूरा होने के बाद उसे मई में खुले जंगल में छोड़ा गया। यहां उसने बड़ी तेजी से खुद को भारतीय परिस्थितियों के अनुसार ढाल लिया। 

चीतों की आबादी में होगा विस्तार

अब सीसीबी-2 प्रोजेक्ट चीता के अगले चरण का हिस्सा बनेगी। गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में वह पहले से मौजूद चीतों के साथ रहेगी। अब यहां 2 नर और 2 मादा चीते हो जाएंगे। सीसीबी-2 के यहां आने से चीतों की आबादी को विस्तार मिलेगा। साथ ही, अलग-अलग क्षेत्रों में दीर्घकालिक चीता मेटापॉपुलेशन विकसित करने की दिशा में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार के आधिकारिक प्रोजेक्ट फ्रेमवर्क में भी कूनो-गांधी सागर परिदृश्य में 60-70 चीतों की दीर्घकालिक मेटापॉपुलेशन विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

सीएम धामी ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मां का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में मर्यादा न लांघें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी की पीएम मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी जताई, राजनीतिक मर्यादा पर जोर दिया।

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

MP में 85 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन के बाद खाली पद भी भरेगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की योजना बनाई है, जिसमें ESB और MPPSC शामिल हैं। आंगनबाड़ी पदों सहित कुल भर्ती एक लाख के करीब होगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर