CG NEWS : पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़वासियों को देंगे सौगात

pm-narendra-modi-chhattisgarh-gift-2025

CG NEWS : पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़वासियों को देंगे सौगात

cg news  पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़वासियों को देंगे सौगात

PM Narendra Modi Chhattisgarh gift 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर का दौरा करेंगे। यह दौरा छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस यानी राज्य की रजत जयंती के महोत्सव के उपलक्ष्य में हो रहा है। मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ प्रदेशीय नेता इस महत्वपूर्ण दिन पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करेंगे। मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के लिए कई सौगात लेकर आने वाला है जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

दौरे के कार्यक्रम

पीएम मोदी करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे। उनका दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है जिसमें वे छह प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दिन की शुरुआत वे सत्य साईं अस्पताल से करेंगे जहां हजारों बच्चों का हृदय ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है, वहां वे बच्चों से मिलेंगे और उनके साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जो छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण होगा।

नए विधानसभा भवन का करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे जो राज्य की राजनीतिक और विकास यात्रा में नया अध्याय खोलने वाला है। इसके बाद वह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम म्यूजियम का उद्घाटन कर छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और इतिहास को सम्मानित करेंगे। यह दोनों पहलें प्रदेश के सांस्कृतिक और प्रशासनिक विकास को उजागर करेंगी। READ MORE :पेंशनरों को सीएम साय की बड़ी सौगात, अब अब घर बैठे मिलेगी ये बड़ी सुविधा

राज्योत्सव समारोह के शुभारंभ में पीएम मोदी

शाम 2:30 बजे से पीएम मोदी राज्योत्सव समारोह का भाषण और शुभारंभ करेंगे जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि और नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, विकास की कहानियां देश के सामने प्रस्तुत की जाएंगी।

मंत्री केदार कश्यप का बयान

मंत्री केदार कश्यप ने कहा,कि पीएम मोदी का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए “सौगात” साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की रजत जयंती के अवसर पर पीएम द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाएं और सुविधाएं राज्य की उन्नति को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। मंत्री ने जनता से अपील की है कि वह ऐतिहासिक अवसर में भाग लें और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूरा इंतजाम

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। रायपुर में ट्रैफिक डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।प्रशासन ने जनता से संयम और सहयोग की भी अपील की है। पीएम मोदी का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का अवसर है, जिसे लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह और उम्मीद का माहौल है। इस रजत जयंती समारोह से छत्तीसगढ़ की पहचान और विकास को एक नई दिशा मिलेगी  

संबंधित सामग्री


सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।