प्रोफेसर गिरफ्तार भोपाल MANIT में

MANIT में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़! विरोध किया तो असिस्टेंट प्रोफेसर ने तानी बंदूक

भोपाल के MANIT में एक महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है।

By : शिवम् पांडेय
MANIT में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़! विरोध किया तो असिस्टेंट प्रोफेसर ने तानी बंदूक

प्रोफेसर गिरफ्तार भोपाल MANIT में

भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में पदस्थ यदुनाथ पाठक के रूप में हुई है।
शिकायत करने वाली महिला भी MANIT में कार्यरत है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर पिछले कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहे थे। महिला के मुताबिक, उसने मामले की शिकायत पहले संस्थान प्रबंधन से भी की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस से संपर्क करना पड़ा।

10 दिन पहले प्रबंधन से की थी शिकायत

महिला ने कमला नगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि करीब 10 दिन पहले उसने असिस्टेंट प्रोफेसर की कथित हरकतों की जानकारी MANIT प्रबंधन को दी थी। महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्रबंधन की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसका पीछा करते थे, उसके साथ छेड़छाड़ करते थे और धमकाते थे।

विरोध करने पर बंदूक दिखाने का आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने कथित तौर पर की जा रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसे बंदूक दिखाकर धमकाया। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। कमला नगर थाना प्रभारी नीरूपा पांडे के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर जांच के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

MANIT पहुंचकर जांच करेगी पुलिस

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद MANIT परिसर में मामले को लेकर चर्चा तेज है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े साक्ष्य जुटाने की तैयारी कर रही है। महिला थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस टीम MANIT जाकर उन स्थानों का निरीक्षण करेगी, जहां महिला ने कथित छेड़छाड़ और धमकी की घटनाएं होने की बात कही है। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ और अन्य संभावित साक्ष्य जुटाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर