पंजाब सीएम मान को कोर्ट ने दी चेतावनी- “1 मई को हाज़िर हों, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई”

भगवंत मान को अदालत की चेतावनी

पंजाब सीएम मान को कोर्ट ने दी चेतावनी- “1 मई को हाज़िर हों, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई”

पंजाब के सीएम भगवंत मान की लगातार अनुपस्थिति के बाद मानसा की अदालत ने सख्त चेतावनी दी है। अगली पेशी पर न होने की स्थिति में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पंजाब सीएम मान को कोर्ट ने दी चेतावनी- “1 मई को हाज़िर हों नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई”

पंजाब सीएम मान को कोर्ट ने दी चेतावनी- “1 मई को हाज़िर हों, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई” | None

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अदालत में लगातार गैरहाज़िरी अब उनके लिए भारी पड़ सकती है। मानसा की अदालत ने बुधवार को कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें साफ चेतावनी दी है कि यदि वे अगली सुनवाई पर स्वयं उपस्थित नहीं हुए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें कि यह मामला मानसा के पूर्व विधायक नजर सिंह मानशाहिया द्वारा दायर आपराधिक मानहानि केस से जुड़ा है। आरोप है कि वर्ष 2019 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवंत मान ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह मामला अदालत तक पहुंचा।

कोर्ट ने क्यों दिखाई सख्ती?

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि मुख्यमंत्री मान कई बार पेशी से अनुपस्थित रहे हैं। पिछली सुनवाई में भी उनकी ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की मांग की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, निर्धारित तारीख पर भी वे अदालत नहीं पहुंचे। इस पर नाराज़गी जताते हुए कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि अगली तारीख यानी 1 मई को उन्हें हर हाल में पेश होना होगा।

जमानत रद्द होने तक की चेतावनी

पंजाब सीएम मान

अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि यदि मुख्यमंत्री अगली सुनवाई में भी अनुपस्थित रहते हैं, तो उनकी जमानत तक रद्द की जा सकती है। यह संकेत है कि कोर्ट अब इस मामले में किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। गौरतलब है कि यह केस पिछले कई वर्षों से लंबित है और अदालत ने बार-बार उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके, बार-बार गैरहाज़िरी ने अदालत को सख्त रुख अपनाने के लिए मजबूर कर दिया है।

संबंधित सामग्री

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

राज्य

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रेस्टोरेंट्स और मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच कर कई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निरीक्षणों में अनेक अनियमितताएं पाई गईं।

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

राज्य

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

भगवंत मान पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 'गुरु-द्रोही' का आरोप लगने के बाद BJP ने इस्तीफे की मांग की। विवादित वीडियो की जांच में नए तथ्य सामने आए।

अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब CM मान का पलटवार, बोले- “मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है”

राज्य

अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब CM मान का पलटवार, बोले- “मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है”

अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धार्मिक कदाचार का दोषी ठहराया। मान ने वीडियो को भ्रामक बताकर आरोपों का खंडन किया।

केजरीवाल ने पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बोले- “विकास की रफ्तार बनी रहनी चाहिए”

राज्य

केजरीवाल ने पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बोले- “विकास की रफ्तार बनी रहनी चाहिए”

अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में हुई प्रगति की प्रशंसा की और जनता से समर्थन की अपील की।

पंजाब में व्यापारियों की आवाज सीधे CM मान तक पहुंचा रहा व्यापारी आयोग: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

राज्य

पंजाब में व्यापारियों की आवाज सीधे CM मान तक पहुंचा रहा व्यापारी आयोग: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

जालंधर में आयोजित पंजाब राज्य व्यापारी आयोग की बैठक में केजरीवाल और मान ने व्यापारियों की समस्याएँ सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।