CM धामी ने हरिद्वार में नई धर्मशाला का किया उद्घाटन

धर्मशाला लोकार्पण हरिद्वार में

CM धामी ने हरिद्वार में नई धर्मशाला का किया उद्घाटन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में नई धर्मशाला का लोकार्पण किया, जो आगामी कुंभ और चारधाम यात्रा के लिए लाभकारी होगी।

cm धामी ने हरिद्वार में नई धर्मशाला का  किया उद्घाटन

CM धामी ने हरिद्वार में नई धर्मशाला का किया उद्घाटन |

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  क्षत्रिय कलौता समाज ने सदैव अपने परिश्रम, साहस और संस्कारों के बल पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खेती, व्यापार, शिक्षा, समाज सेवा और देश की सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस समाज के लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। 

सीमाओं की सुरक्षा

CM ने कहा कि भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों में सेवाएं देकर समाज के वीर सपूत राष्ट्र की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बना रहे हैं। उन्होंने श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा धार्मिक जागरण, सांस्कृतिक संरक्षण और मानव कल्याण के लिए किए जा रहे कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री आनंद धर्मशाला सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना का सजीव प्रतीक है। 

हरिद्वार सनातन संस्कृति का प्रवेश द्वार 

CM धामी ने कहा कि हरिद्वार भारत की आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का प्रवेश द्वार है, जहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु मां गंगा की गोद में आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला का निर्माण सराहनीय कार्य है और यह आगामी कुंभ और चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। CM ने कहा कि चारधाम यात्रा चरम पर है, लेकिन सरकार यात्रियों के लिए हर संभव व्यवस्थाएं कर रही है। उन्होंने अपील की कि यात्री पंजीकरण कराने के बाद ही यात्रा शुरू करें। 

संबंधित सामग्री

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

CM धामी ने मां के साथ की खेती, किसानों को दिया खास संदेश

राज्य

CM धामी ने मां के साथ की खेती, किसानों को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में अपने खेत में खुद खेती करते हुए जैविक और पारंपरिक खेती का महत्व बताया और किसानों को प्रेरित किया।

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

राज्य

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड के विकासनगर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में अधिकारी घायल। इलाके में तनाव और इंटरनेट बंद।

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

सनातन

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर लगभग 10 लाख श्रद्धालु जुटे, जिन्होंने गंगा में स्नान कर सुख और मोक्ष की कामना की।