दोहरे हत्याकांड से दहला रायगढ़

मां और 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या:रायगढ़ में 5 दिन में 2 डबल मर्डर 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक मां और उसकी 10 महीने की बेटी की निर्मम हत्या हुई। दोनों को भारी वस्तु से सिर पर मारा गया। पुलिस जांच में जुटी।

मां और 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या:रायगढ़ में 5 दिन में 2 डबल मर्डर 

मां और 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या:रायगढ़ में 5 दिन में 2 डबल मर्डर 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 5 दिन के अंदर ही 2 डबल मर्डर के मांमले सामने आये है जहा एक मामले में पुलिस ने बुजुर्ग दंपती की हत्या कर शवों को जलने के मामले में दो हत्यारों को गिरफ्तार किया ही था की एक फिर डबल मर्डर की वारदात हुई है। यहाँ मां और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों पर किसी भारी वस्तु से सिर और चेहरे पर वार किए जाने की आशंका है। 
बोर घर में खून से लथपथ दोनों के शव मिले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, बरत कुमारी (40) के पति की करीब 4-5 साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह इधर-उधर भटक कर अपना जीवन यापन कर रही थी। 10 महीने पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि, इसकी जानकारी नहीं है कि बच्ची का पिता कौन है। इसके बाद वह अपनी बच्ची को लेकर प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर घर में रहने लगी।

ग्रामीण ने देखी खून से लथपथ हालत

बुधवार को बरत कुमारी को सुकवास गांव से चावल लेकर लौटते हुए देखा गया था। गुरुवार सुबह ग्रामीण ननकूराम ने बोर घर में बरत कुमारी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि महिला के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। वहीं, पास में उसकी 10 महीने की बेटी परी भी मृत अवस्था में पड़ी थी, जिसके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले।

अस्पताल ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम

परिजन गंभीर रूप से घायल बरत कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लैलूंगा पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

छत्तीसगढ़ शासन ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को बीमा दावे में देरी के लिए तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर