राजस्थान में 1 मई 2026 में जनगणना शुरू, CM भजनलाल ने दी जानकारी

राजस्थान में जनगणना 2026 शुरू

राजस्थान में 1 मई 2026 में जनगणना शुरू, CM भजनलाल ने दी जानकारी

राजस्थान में 1 मई 2026 से जनगणना शुरू होगी। पहले नागरिक ‘स्व-गणना’ करेंगे, उसके बाद 16 मई से मकानों की गिनती होगी। CM भजनलाल ने जानकारी साझा की।

राजस्थान में 1 मई 2026 में जनगणना शुरू cm भजनलाल ने दी जानकारी

राजस्थान में 1 मई 2026 में जनगणना शुरू |

राजस्थान में 1 मई 2026 से जनगणना शुरु होने वाली है। पहले नागरिक ‘स्व-गणना’ कर सकते हैं और उसके बाद 16 मई से मकानों की गिनती की जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश जारी किया। 

1 मई से जनगणना

मुख्यमंत्री ने ‘X’ पोस्ट में अहम जानकारी देते हुए लिखा, “प्रदेश में 1 मई से जनगणना 2027 का शुभारंभ होने जा रहा है। 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक ‘स्व-गणना’ कर सकेंगे और 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे।” उन्होंने आगे लिखा, “राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। जनगणना कर्मी लंबी दूरी तय कर आपके घर आएंगे। राजस्थान की अतिथि सत्कार की परंपरा को निभाते हुए उन्हें सही डीटेल प्रदान करें। आज आपकी ओर से दी गई सूचना, कल के ‘विकसित राजस्थान’ और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करेगी।” CM भजनलाल ने पोस्ट में जनगणना से संबंधित लिंक भी शेयर किया।

मुख्यमंत्री का संदेश

वहीं, अपने वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत की जनगणना 2027 सिर्फ आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करने वाला यज्ञ है। ये वो आधार है, जिस पर शासन की परियोजनाएं, संसाधनों का वितरण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित होती है। राजस्थान राज्य में जनगणना के पहले चरण में मकानों की सूची बनाने का काम और मकान की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून तक घर-घर जाकर किया जाएगा।”

जनगणना में सहयोग

CM शर्मा ने आगे कहा कि 1 मई से नागरिकों को ‘स्व-गणना’ का अवसर मिलेगा, जिससे हर नागरिक इस दायित्व का सहभागी बन सकेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा, “जनगणना के कार्य में सहयोग देना, जैसे भवनों और मकानों पर जनगणना क्रमांक अंकित करने देना और मकानों की गणना से प्रश्नों के सत्य, पूर्ण और स्पष्ट उत्तर देना विधि द्वारा निर्धारित कार्य है।

प्रदेशवासियों से अपील

CM भजनलाल ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों से आग्रह करते हुए कहा, “जनगणना को केवल कानूनी बाध्यता के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के अवसर के रूप में अपनाएं। आपसे आग्रह है कि मकान और परिवार से संबंधित सटीक, सत्य और पूरी जानकारी प्रदान कर आप इस महान राष्ट्र यज्ञ में अपनी आहूति दें।

संबंधित सामग्री

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राज्य

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राजस्थान सरकार ने विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे खनन क्षेत्र और नागरिक सुरक्षा कोर में बड़े बदलाव आएंगे।

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राज्य

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राजस्थान में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए BJP किसान मोर्चा ने जयपुर में कार्यशाला आयोजित की, जिसमें मॉडल गांव बनाने की योजना की घोषणा की गई।

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

देश-विदेश

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

India faces severe weather with storms in Delhi at 70Kmph and orange alerts for heavy rain in 22 states including MP and Rajasthan.

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।